March 28, 2024

4 अक्टूबर से श्री बांके बिहारी मन्दिर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन

Faridabad/Alive News :  श्री बांके बिहारी मन्दिर NIT में श्रीमद् भागवत कथा का साप्ताहिक कार्यक्रम किया जा रहा है। जिसका शुभारम्भ 4 अक्टूबर को सुबह साढ़े नौ बजे से  कलश यात्रा के साथ होगा। कथा का समापन 12 अक्टूबर वीरवार को पूर्णहूति एवं भण्डारा के साथ होगा।

मुख्य कथा वाचक आचार्य डाॅ सन्तोष ने बताया कि इस कथा का उद्देश्य विश्व का कल्याण तथा फरीदाबाद के लोगो की समृद्वि है। कथा प्रतिदिन 2 बजे से आरम्भ होकर शाम 6 बजे तक आचार्य डाॅ. सन्तोष जी महाराज द्वारा श्रवण कराई जाएगी।

इस कार्यक्रम के शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि सीमा त्रिखा, प्रेम कुमार झा, महेन्द्र कुमार सिंघल, मुकेश सिंघला, अनूप यादव, डाॅ एम. पी. सिंह मौजूद होगे। श्रीमद् भागवत कथा का साप्ताहिक कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अतुल्य लोकतंत्र के प्रधान सम्पादक दिपक शर्मा, अलाइव न्यूज़ के सम्पादक तिलक राज शर्मा, नरेश गोसाई, सोहन लाल सुनेजा सहित गणमान्य लोग होंगे।

मुख्य कथा वाचक आचार्य डाॅ सन्तोष ने भागवत प्रेमियो से आग्रह किया है कि इस शुभ अवसर पर आकर धर्म लाभ कमाए व विश्व कल्याण के लिए ईश्वर से प्रार्थना करे।