April 20, 2024

108 गीता कलश की यात्रा का आयोजन

Faridabad/Alive News :  विश्व जागृति मिशन, श्री सनातन धर्म हनुमान मंदिर सी ब्लाक-3 एनआईटी फरीदाबाद के तत्वावधान में परम पूज्य सुधांशु जी महाराज के फरीदाबाद सैक्टर-12 हूड्डा मैदान में 12 अक्तूबर से आयोजित सत्संग से पूर्व सैक्टर 15 गीता मंदिर से सत्संग स्थल तक 108 गीता कलश की यात्रा का आयोजन  किया गया जिसमें भारी संख्या में महिला श्रृद्धालुओ ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

यह जानकारी देते हुए प्रधान राज कुमार अरोडा सहित अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि यह कलश यात्रा गीता मंदिर से आरँभ हुई और विभिन्न बाजारो व सेक्टरो से होते हुए सत्संग स्थल सैक्टर-12 हूड्डा मैदान में पहुंची जहां इसका भव्य रूप से समापन किया गया। उन्होंने बताया कि इस कलश यात्रा में उपस्थित सभी महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर कलश यात्रा को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इस कलश यात्रा का नेतृत्व मण्डल प्रधान राज कुमार अरोडा, उपप्रधान बी के सिंह, सचिव पी डी आहूजा सहित विद्यालय कार्यकारिणी से सचिव डा. विजय लक्ष्मी एवं मंदिर कार्यकारिणी के पदाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, दीपक, रविन्द्र नाथ शर्मा, जे पी गुप्ता, अनिल आहूजा, हंस, जी.पी.अग्रवाल, एस.बी भाटिया, सतीश विरमानी, पी डी आहूजा ने किया।