April 23, 2024

विश्व जनसंख्या पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

Faridabad/Alive News : राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा की जूनियर रेडक्रॉस व् सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड ने प्राचार्य अंजु छाबड़ा के निर्देशानुसार विश्व जनसंख्या पर पेंटिंग प्रतियोगिता और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस व् सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड प्रभारी व् अंग्रेजी प्रवक्ता रविंदर कुमार मनचंदा ने बच्चों को बताया की विश्व जनसंख्या दिवस सबसे पहली बार 11 जुलाई 1987 को मनाया गया था क्योंकि इसी दिन विश्व की जनसंख्या 5 अरब को पार कर गई थी, इसे देखते हुऐ संयुक्त राष्ट्र ने जनसंख्या वृद्धि को लेकर दुनिया भर में जागरूकता फैलाने के लिए यह दिवस मनाने का निर्णय लिया क्योंकि आज दुनिया के हर विकासशील और विकसित दोनों तरह के देश जनसंख्या विस्फोट से चिंतित हैं।

भारत में बढती जनसंख्या की बजह से देश को लगातार बढ़ती बेरोजगारी, गरीबी, भुखमरी तथा आने वाली पीढिय़ों के लिए सुरक्षित और स्वस्थ रह पाना मुश्किल होगा, ऐसा अनुमान है कि भारत में एक मिनट में लगभग 25 बच्चे जन्म लेते हैं जनसंख्या के हिसाब से चीन विश्व में प्रथम स्थान पर और भारत दूसरे स्थान पर है इसी को देखते हुए भारत सरकार परिवार नियोजन के कई कार्यक्रम चला रही है वर्ष 2017 की जनसंख्या दिवस का थीम है कि परिवार नियोजित हो, लोग सशक्त हो और राष्ट्र विकासशील हों। जनसंख्या मुद्दे के महत्व की ओर लोगों का जरुरी ध्यान केन्द्रित करने के लिये इसकी शुरुआत की गयी थी।

पेंटिंग प्रतियोगिता में नोवी, दसवीं व् गयारहवीं के बच्चों ने भागीदारी की। रेनू बोहरा को प्रथम, मिथुन को द्वितीय, साक्षी सिंह को तृतीय व् आदिल को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर अंग्रेजी प्रवक्ता रविंदर कुमार मनचंदा, प्रज्ञा मैडम, ब्रह्मदेव यादव, विक्रम विवेक, कमलेश, रूप किशोर, लोकेश पीटीआई ने अजय, शवेतिका, विशाल, चंचल, पूजा, यशी और निशा की पेंटिंग की भी सराहना की।