April 26, 2024

सिंचाई कर्मचारी मांगों को लेकर पंचकूला करेंगे कूच

Faridabad/Alive News : सिंचाई विभाग में कर्मचारियों की भर्ती, सेवा नियमों में संसोधन एवं प्रमोशन करने जैसी विभिन्न मांगों को लेकर हरियाणा गोवर्नमेंट पीडब्लयूडी मकेनिकल वर्कर्स यूनियन का शिष्टमंडल कल मंगलवार प्रमुख अभियन्ता सिंचाई विभाग के पंचकुला स्थित मुख्यालय में भेंट वार्ता करेगा। यह जानकारी यूनियन के प्रान्तीय प्रधान विरेन्द्र सिंह डंगवाल ने स्थानीय नहर कालोनी में कर्मचारियों की गेट मिटिंग को सम्बोधित करते हुए दी।

उन्होने विभाग के आला अधिकारियों पर कर्मचारियों की मांगों के बारे भेदभाव की नीति अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 1984 से भर्ती बन्द है, नहरों माईनरों की तटबंधों की दुर्दशा हो रही है। वर्कशापों की मशीनो को चलाने के लिए कर्मचारी नहीं हैं, सरकार रैगुलर भर्ती करने की बजाए आउटसोर्सिंग ठेकेदारी प्रथा से काम ले रही।

कार्यालयों में रैगुलर कर्मचारियों का अभाव आम खुले बाजार से कराते हैं, जिससे सरकारी खजाने को नुकासान हो रहा ह। आज की गेट मिंटिंग की अध्यक्षता लिपिकिय संगठन के प्रधान नरेन्द्र नागर ने की जबकि संचानल जगदीश चन्द ने किया।