April 27, 2024

पंजाबी हमेशा सभी को साथ लेकर चलते है : सीमा त्रिखा

Faridabad/Alive News : पंजाबी समुदाय की ओर से पंजाबी धर्मशाला सैक्टर-16 में सम्मान स्वागत समारोह में केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री एवं फरीदाबाद के सांसद कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा के उद्योग मंत्री विपुल गोयल एवं मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पंजाबी समुदाय ने सभी नेताओं का बड़ी फूल माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर उनके साथ राजेश नागर, वासुदेव सलूजा, अश्विनी त्रिखा प्रमुख रूप से उपस्थित थे। गुर्जर ने सम्मान स्वागत समारोह में लोगों सम्बोधित करते हुए कहा कि पंजाबी को सबको साथ लेकर चलने वाली कौम है।

IMG20160828212842

उन्होंने कहा कि इस कौम ने स्वतंत्रता दिलवाने में भी अह्म भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि इस कौम का अहसान हम पूरी जिन्दगी भी नहीं उतार सकते। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व ने पूरे प्रदेश में विकास की ब्यार बह रही है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में विपक्षी नेता बेरोजगार हो गए हैं क्योंकि भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार को पूरी तरह से खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाबी धर्मशाला के उत्थान के लिए धन की कोई कमी नहीं रहने दी जायेगी। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने पंजाबी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि पंजाबी एक कौम का नाम नहीं बल्कि यह एक संस्कृति है।

हमारे देश में पंजाबियों को शराणार्थी नहीं पुरूषार्थी कहकर पुकारा जाता है क्योंकि इन्होंने हमेशा देश के लिए कुर्बानियां दी हैं। उन्होंने इस मौके पर धर्मशाला के उत्थान के लिए अपने निजी कोष से 21 लाख रूपए की राशि देने की घोषणा की। संसदीय संचिव सीमा त्रिखा ने इस अवसर पर सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि पंजाबी हमेशा सभी को साथ लेकर चलते हैं। पंजाबियों के दिल में हमेशा देश के प्रति पे्रम उमड़ता रहता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी भी प्रकार की जरूरत पडऩे पर वो हमेशा समुदाय के साथ खड़ी रहेंगी।

इस अवसर पर एफ.आई.ए. के पूर्व प्रधान सुनील गुलाटी, बी.बी. कथूरिया, आर.के. मल्होत्रा, प्रदीप सेठी, आर.एस. गांधी, कमल मेहता, अमीचन्द मेहन्दी वाले, योगश धींगड़ा, राज भाटिया, कमल जखमी, पार्षद सोम मल्होत्रा व नवीन चौधरी के अलावा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।