April 23, 2024

शिक्षाविद्व भारत भूषण शर्मा के माता-पिता की रस्म पगड़ी आज

Faridabad/ Alive News : कुंदन ग्रीन वैली स्कूल के डायरेक्टर एवं रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाऊन के सदस्य शिक्षाविद भारत भूषण शर्मा के पिताजी और माताजी का गत दिनों देहांत हो गया था। उनके पिताजी शिवलाल शर्मा (80) और माताजी श्रीमति लक्ष्मी देवी शर्मा (72) की रस्म पगड़ी रविवार, 17 दिसम्बर को कुंदन कालोनी स्थित कुंदन ग्रीन वैली स्कूल में दोपहर तीन बजे से रखी गई है। इससे पहले सुबह 8 बजे उनकी आत्मिक शान्ति के लिए हवन तथा तत्पश्चात 11 बजे ब्रह्मभोज होगा।

गौरतलब रहे कि भारत भूषण शर्मा के पिताजी शिवलाल शर्मा और माता जी श्रीमति लक्ष्मी देवी शर्मा का गत दिनों देहांत हो गया था जिनको उनके बड़े पुत्र तिलकराज शर्मा ने मुखाग्नि दी थी। धार्मिक प्रवृति के दोनों व्यक्ति अपनी सांसारिक यात्रा पूर्ण कर ब्रह्मलीन हो चुके हैं। दोनों अपने पीछे दो बेटों तिलकराज शर्मा व भारत भूषण शर्मा और छ: बेटियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

भारत शर्मा के माता-पिता के इस निधन पर रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाऊन के प्रधान नवीन गुप्ता, सचिव डॉ.सुमित वर्मा, कोषाध्यक्ष महेन्द्र बब्बर, आकाश बहल, अतुल देव सर्राफ, एचपीएससी के प्रदेश अध्यक्ष एस.एस. गोंसाई, जिला अध्यक्ष सुरेश चन्द्र, शिक्षाविद्व डॉ.सुभाष श्योराण, नरेन्द्र परमार, दीपक यादव, एन.एस.यादव, स्थानीय विधायक मूलचंद शर्मा सहित शिक्षा जगत, राजनैतिक दलों के नेताओं तथा विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों के पदाधिकरियों ने भारत भूषण शर्मा के पिताजी और माता जी दोनों के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करने की बात कही है।