April 25, 2024

नवोदय विद्या निकेतन सी.सै.स्कूल में हर्षोल्लास से मनाई गई परशुराम जयंती

Faridabad/Alive News :नवोदय विद्या निकेतन सी.सै.स्कूल, गाजीपूर रोड, डबुआ कालोनी में भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से भगवान परशुराम की मुर्ति पर पुष्प अर्पित करते हुए मनाई गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य आर.के.शर्मा ने अक्षय तृतीया एंव भगवान परशुराम जयंती के मौके पर समस्त विद्यालय स्टाफ के साथ हवन में आहुति डाली। विद्यालय प्रांगन में पंडित श्री राम वशिष्ठ भदृ ने हवन कराया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य आर.के.शर्मा ने भगवान परशुराम के आर्दशों को समझाते हुए विद्यालय के स्टाफ को बताया कि भगवान परशुराम ने अपने जीवन में अधर्म और अत्याचार का डटकर मुकाबला किया। अधर्म और अत्याचार के विरूद्ध हम सभी को भगवान परशुराम के बताए हुए पदचिन्हों पर चलना चाहिए। भगवान परशुराम ने यह कार्य केवल एक ही जाति के लिए नहीं अपुति पुरे समाज की कुरीतियों को दूर करने के लिए किया। इस पावन पर्व पर विद्यालय की उप प्रधानाचार्य एंव समस्त स्टाफ ने सामज की कुरीतियों को दूर करने का सकंल्प लिया।