April 27, 2024

सैक्टर-37 मार्किट में ‘मोदी ऐप’ के प्रति लोगों को किया जागरूक

Faridabad/Alive News : देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हर अभियान को आगे बढाने का हम सभी को प्रण करना चाहिए यह उदगार भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने सैक्टर-37 मैन मार्केट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर स्वच्छता अभियान एवं मोदी ऐप के लिए कार्यक्रम के तहत कहे।

इस मौके पर उनके साथ पूर्व जिलाध्यक्ष अजय गौड, जिला महामंत्री देवेन्द्र चौधरी, सोहनपाल छौकर, जिला सचिव मदन पुजारा, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष सचिव कुसुम महाजन, महिला जिलाध्यक्ष अनिता शर्मा, निवर्तमान पार्षद ओमप्रकाश रक्षवाल, अजय बैंसला, जितेन्द्र यादव बिल्लू, अनिल नागर,अमित मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष मीना पाण्डे, ममता श्रीवास्तव, उमेश शर्मा, मण्डल अध्यक्ष विरेन्द्र यादव सहित भाजपा के सैकडो पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। गोपाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सत्ता संभालते ही जितने भी अभियानों की शुरूआत की है, उन सभी अभियानो को भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ ने सफल बनाया एवं रिकार्ड कायम किया है।

उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश को एक सही दिशा मिली है और हमारा देश बुलंदियों को छू रहा है। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष अजय गौड, जिला महामंत्री देवेन्द्र चौधरी ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए काफी महत्व रखता है क्योकि आज उस महान व्यक्त्तिव का जन्मदिन है जिसने इस देश को संभाल लिया और देश आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी से हर व्यक्ति, हर बच्चे एवं हर महिला प्रेरणा लेकर समाज व देश की उन्नति में भागीदार बन रहा है। उपस्थितजनों को सम्बोधित करते हुए जिला निवर्तमान पार्षद ओमप्रकाश रक्षवाल व अजय बैंसला ने कहा कि शहर को साफ व सुथरा बनाये रखने में सहयोग करें क्योकि स्वच्छता अपनाकर ही जीवन को सुखी बनाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि आज देश व प्रदेश तरक्की की और बढ़ रहा है और इसका श्रेय केवल और केवल प्रधानमंत्री को जाता है जिनके नेतृत्व में इस तरह की योजनाएं बनी कि देशवासियों को लाभ हुआ और उन्होंने भाजपा पर विश्वास जताया। इस मौके पर आईटी सैल जिला सह संयोजक अमित मिश्रा ने ऐप्स के बारे में उपस्थिजनों को जानकारी दी। अंत में मण्डल अध्यक्ष विरेन्द्र यादव ने सभी आये हुए भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार जताया।