April 20, 2024

लोधी राजपूत समिति के लोगों ने नवाज शरीफ का फूंका पुतला

Faridabad/Alive News : ऊरी सैक्टर में पाकिस्तान पोषित आंतकियों द्वारा सोते हुए सैनिकों पर हमला कर अपनी कायरता का सबूत दिया है। पल्ला चौक पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला फूका गया। सत्यपाल सिंह ने कहा कि पाकिस्तान एक और आंतकियों का शरणस्थली बना हुआ है दूसरी और अपने को पाक साफ बताता है। कभी भी आमने सामने की लडाई में उसे विजय नहीं मिली इसीलिए वो अपनी ओच्छी हरकतें करता रहता है।

इस अवसर पर लोधी राजपूत जन कल्याण समिति के संस्थापक लखन सिंंह लोधी ने कहा हमारे शहीदो ने 1857 से लेकर 1947 तक लम्बी लड़ाई लडक़र आजादी दिलाई थी। हिन्दूस्तान और पाकिस्तान एक साथ आजाद हुए थे। पाकिस्तान की जनता विचार करे आज भारत कहां खड़ा है और पाकिस्तान सिर्फ आंतकवाद तक सीमित है।

सीमा पार या भारत में रहने वाले जो लोग बुरहानवादी जैसे आंतकवादियों को युवा नेता या शहीद का दर्जा देते है वे लोग देश पर प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदो का अपमान करते है। इससे भारत की जनता में आक्रोश गुस्सा व्याप्त होता है।

इस अवसर पर हंसराज भाटी, ओमकार सिंह लोधी, पूरन सिंह, नरेन्द्र कुमार, भूप सिंह लोधी, प्रमोद चौहान, ओमप्रकाश लोधी, सतीश कुमार, राजकुमार, श्रीपाल, नरेश मास्टर, आर एस राठी, विनोद वर्मा, योगेश चौहान, मास्टर सत्यभान, राजेश लोधी, सूरजपाल लोधी, भोला भाटी, ऋषिराम गनप, प्रदीप लोधी, विजेन्द्र लोधी, ढोलक टम्पू वाला आदि मौजूद थे।