March 29, 2024

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों ने किया योग क्रियाओं का अभ्यास

Palwal/Alive News

द्वितीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर आयोजित योग कार्यक्रम में हजारों व्यक्तियों ने योग क्रियाएं की। मुख्यातिथि व मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा ने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत के अभियान को सफल बनाने में सब नागरिकों को अपनी भूमिका तय करनी होगी। उल्लेखनीय है कि द्वितीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी जिलों में जिला स्तर व उपमण्डल स्तर पर योग कार्यक्रम आयोजित किए गए।

योग कार्यक्रमों के इस क्रम में पलवल में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस स्टेडियम में आयोजित योग कार्यक्रम में महिलाओं, विद्यार्थियों, अधिकारियों, खिलाडिय़ों, बालकों, युवाओं व बुर्जुगों ने योग क्रियाएं की। योग कार्यक्रम प्रात: 06:00 बजे प्रारम्भ हो कर प्रात: 08:00 बजे सम्पन्न हुआ। जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य संसदीय सचिव ने दीप प्रज्जवलन कर किया। सीमा त्रिखा के सम्बोधन से पूर्व उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने अपने सम्बोधन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के संदर्भ में प्राचीन भारतीय योग पद्धति के महत्व पर प्रकाश डाला।

जिला स्तरीय योग कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनीषा बतरा ने योग क्रियाएं की। जिला स्तरीय योग कार्यक्रम में हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम सुनीता दुग्गल, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव दीपक मंगला, जिला परिषद चेयरमैन चमेली देवी, पंचायत समिति पलवल के अध्यक्ष पे्रमचन्द शर्मा ने भी योग क्रियाएं की। योग कार्यक्रम का संचालन पलवल के नागरिक अस्पताल के योग विशेषज्ञ डॉ.रामजीत ने किया। उन्होंने विधिवत रूप से क्रमवार सभी को योग क्रियाएं करवाई करवाई। योग कार्यक्रम में बालक दीपक कुमार ने ब्रहम्चर्य का संक्षिप्त उपदेश दिया। छोटी बच्ची प्रियंका ने योग दिवस से संबंधित एक गीत प्रस्तुत किया। सेवानिवृत शिक्षक 83 वर्षीय बलबीर सिंह ने विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन कर सभी को अंचभित कर दिया। कार्यक्रम के अंत में उच्च कोटि के योगियों ने विभिन्न विशेष योगासनों-पादहस्तासन, कल्याणासन, टीट्टीभी आसन, कुर्मासन, चक्रासन, डिम्बासन, चक्रबंधासन, वृश्चिकासन, हैण्ड स्टैंडिंग,वृक्षासन, भुजंगासन, बजरंगासन, मयूरासन, दोहरा मयूरासन, एक हस्त मयूरासन और युगल प्रदर्शन, सामूहिक प्रदर्शन, नौली उड्डियान बंधासन का शानदार प्रदर्शन किया। जिला स्तरीय योग कार्यक्रम में पूर्व विधायक रामरतन, अतिरिक्त उपायुक्त अंजू चौधरी, पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल, पलवल के उपमण्डल अधिकारी(ना.)एस.के.चहल, सिविल सर्जन डॉ. आदित्य स्वरूप गुप्ता,जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश धनखड़, जिला आयुर्वेद अधिकारी आई.जे. चौधरी, जिला खेल अधिकारी अशोक सैनी, जिला उद्योग केन्द्र के उप निदेशक भीम सिंह, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियन्ता अशोक कुमार, जिला उद्यान अधिकारी अशोक कुमार वर्मा, उप सिविल सर्जन डॉ. लोकवीर व सहायक उपश्रमायुक्त भगत प्रताप सिंह ने योग क्रियाएं की।