April 27, 2024

लिटिल मॉर्डन स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

Faridabad/Alive News : पल्ला स्थित लिटिल मॉर्डन पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन धूमधाम से किया गया। प्रतियोगिता में स्कूल के सभी छात्रों ने बढ़ चढक़र हिस्सा लिया। स्कूल के चेयरमैन पुष्पकांत गुप्ता ने मशाल जलाकर खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मशाल को प्रज्जवलित कर विभिन्न गतिविधियों की शुरुआत हुई। स्कूली छात्रों के मार्च पास्ट से कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।

इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन पुष्पकांत गुप्ता ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेल को दिनचर्या में शामिल करना चाहिए इससे हमारा स्वास्थ्य ठीक रहता है। उन्होंने कहा कि खेल अनुशासन का प्रतीक है, इससे जुडक़र रहें। तभी जाकर जीवन में कामयाबी हासिल होती है। गुप्ता ने कहा कि सभी छात्रों को खेलो में भाग लेना चाहिए इससे ना केवल शारीरिक विकास होता है बल्कि मानसिक विकास भी होता है।

इस मौके पर कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, क्रिकेट, लोंग रेस, शॉट रेस, लम्बी कूद, ऊंची कूंद के साथ ही योगा का अभ्यास भी छात्रों ने किया। प्रतियोगिता में विजयी छात्रों को स्कूल प्रिंसीपल मीना गुप्ता ने पुरूस्कृत करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ ही खेलकूद भी जीवन में बहुत जरूरी है। इससे हमें पढ़ाई रिलेक्ष फील होता है और मानसिक तनाव कम होता है। इस मौके पर स्कूल का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।