April 19, 2024

पीएनजी पाईप लाइन के विस्तार का शुभारंभ : सीमा त्रिखा

Faridabad/Alive News : आज के समय में पीएनजी को घरेलू ईंधन के रूप में उपयोग में लाना एक प्रभावी विकल्प है। यह विचार मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा ने 2-3 चौक पर एवं 5 नम्बर में पीएनजी पाईप लाइन के विस्तार का शुभारंभ करते हुए कहे।

सीमा त्रिखा ने इस बारे विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि बडख़ल विधानसभा के अंतर्गत काफी क्षेत्रों में पीएनजी गैस का विस्तार किया जा चुका है और उन्हें पूरी उम्मीद है कि बाकि के क्षेत्रों में पीएनजी गैस का निकट भविष्य में जल्द ही विस्तार किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि पीएनजी गैस घरेलू ईंधन के रूप में सस्ता, सुगम और अच्छा विकल्प साबित हो रहा है जिसके कारण दिनोंदिन आमजन के बीच इसकी स्वीकारियता बढ़ रही है। मीथेन गैस का रूप और अपने वजन में हलकी होने के कारण इसके अन्य गैसों के वनस्पति कम बुरे प्रभाव भी इसकी गुणवत्ता और उपयोगिता को बढ़ते है। इस प्रकार के जन उपयोग के चलते भविष्य के दृष्टिगत इसे आमजन की दैनिक जरूरतों से जोड़ा जाना जनउपयोगी व सहायक साबित होगा।

इस अवसर पर पार्षद मनोज नासवा, जसवंत सिंह, ओम प्रकाश ढींगरा, जगदीश भाटिया, सुभाष भाटिया, बिहारी लाल विज, निहाल भाटिया, अलका खन्ना, हरबंस लाल, कृपाल सिंह, जगन भाटिया, प्रीतम सिंह, रीटा नवजीवन गोसाई, अकील अहमद, देवेंद्र माटा, सुभाष दलाल, पंकज अरोड़ा, गुरजीत सिंह, गुरुबख्श सिंह जयसवाल, सुरेंद्र आहूजा, एचएल सचदेवा, मनोज साहनी, गुरुदेव सिह, मन्नू सिंह सहित अनेकों गणमान्य लोगों ने पीएनजी लाईन का स्थानीय क्षेत्रो में विस्तार करवाए जाने पर मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा का आभार जताया।