April 25, 2024

राजकीय कन्या स्कूल में काव्य गोष्ठी का आयोजन

Faridabad/Alive News : फोरम ऑफ सीनियर सिटीजन इन एजुकेशन फरीदाबाद के द्वारा रा.उच्च कन्या पाठशाला में विद्यार्थियों के लिए एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ संस्था की महासचिव डॉ.इन्दु गुप्ता ने मां शारदे की वंदना एवं दीप प्रज्जवलन के साथ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष रामफूल भाटी ने की। मुख्यातिथि समाजसेवी ओपी ढींगडा ने शिरकत की।

विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी हंसराज कपासिया ने अपनी विशेष उपस्थिति से नवाजा। कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक राजेश कुमारी पुंजानी, जे.एल.नारंग, एम एस आहूजा, आत्म प्रकाश जुनेजा, रमेश मेहता, प्राचार्य एस एस व्यास, टी आर शर्मा, आदि कवियो ने भागीदारी की। इस मौके पर काला धन, भ्रष्टाचार, देशभक्ति से ओत प्रताप रही।

मां बेटी की पुकार तथा देश भक्ति पर अनेक गीत की प्रस्तुतियां दी गयी। ओपी ढींगडा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि हम रहे ना रह देश रहना चाहिए। फोरम के अध्यक्ष राम फूल भाटी ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सब भागीदारी को शुभकामनाएं दी आभार प्रकट किया। जुनियर गुप में ताश्वी गुप्ता, अनिष्क तथा गुर सिमर को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।