April 19, 2024

हुक्का बार पर पुलिस का छापा, पकड़ा फ्लेवर्ड तंबाकू

Faridabad/Alive News : एनआइटी-3 चौकी पुलिस ने एनआइटी-3सी ब्लॉक के एक मकान में चल रहे हुक्का बार पर छापा मारकर दो युवकों को पकड़ा है। इस दौरान वहां हुक्का पी रहे बाकी लोग भाग खड़े हुए। पुलिस ने काफी संख्या में हुक्के, फ्लेवर्ड तंबाकू के पैकेट बरामद किए हैं। गुरुवार को एएसआइ ईश्वर ङ्क्षसह अपने साथी कर्मचारियों के साथ गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि एनआइटी-3 के एक मकान में कुछ लोग हुक्का बार चला रहे हैं।

जिसमें तंबाकू के साथ अन्य प्रतिबंधित सामग्री पिलाई जा रही है। उन्होंने तुरंत औषधि नियंत्रक अधिकारी पूजा चौधरी को सूचित किया और उनके साथ एक टीम तैयार की। इसके बाद छापा मार दिया। मकान के प्रथम तल पर कुछ युवा हुक्का पीते दिखे, जो पुलिस टीम को देखकर भाग खड़े हुए।

पुलिस ने घेरा बंदी कर दो लोगों को पकड़ लिया। उनकी पहचान पुनीत अरोड़ा निवासी ब्लॉक ए एसजीएम नगर व जैकी अरोड़ा निवासी एसबीएस कॉलोनी एनआइटी के रूप में हुई। पुलिस को तलाशी लेने पर मौके से चार हुक्के, चार हुक्का पाइप, अलग अलग तरह के तंबाकू के कई डिब्बे मिले। सभी को जब्त कर लिया गया।