April 19, 2024

प्रजापति महासंघ ने किया अभिनन्दन समारोह आयोजित

Faridabad/Alive News : सैनिक बिहार कालोनी मलरैना रोड़ बल्ल्भगढ़ में प्रजापति महासंघ ने अभिनन्दन समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक बी.एस.एस रनौलिया ने कहा कि प्रजापति समाज के बच्चों की शिक्षा का स्तर ऊंचा होना चाहिए तथा मुख्यातिथि बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि प्रजापति समाज को कन्धे से कन्धे मिलाकर चलने का वायदा किया है और प्रधान रामेश्वर को बधाई देते हुए प्रजापति समाज को सम्बोधित किया।

कार्यक्रम में मंच संचालन का कार्य हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष रामकिशन गोला ने किया। मीडिया प्रभारी मंगल सैन प्रजापति ने बताया कि इस स्वागत समारोह में जिला फरीदाबाद, गुरूग्राम, मेवात, पलवल, होडल, दिल्ली और यूपी के प्रजापति बंधु मौजूद थे। तथा प्रजापति समाज के गणमान्य व्यक्ति नानक चन्द मोटूका, एस.एन.गोला, करन नम्बरदार, प्रेमचन्द, मोतीराम, किरोडीमल और प्रजापति महासंघ की कार्यकारणी ने रामेश्वर प्रधान का स्वागत किया।

प्रजापति महासंघ की कार्यकारणी वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल गोला, महासचिव गेंदालाल गोला, कोषाध्यक्ष रामवीर, अध्यक्ष रामेश्वर प्रजापति, प्रेमपाल, रामनिवास, चन्द्रभान, विक्की राम, पूर्व अध्यक्ष डी.आर.गोला, दयाचन्द प्रजापति तथा हजारो प्रजापति मौजूद थे।