April 19, 2024

गरीब और बेसहारा लोगों की भूख मिटा रही प्रतिभा संस्था

फरीदाबाद : हर भारतीय को रोटी, कपडा, मकान और स्वास्थ्य सेवाएं देने का काम सरकार का है। सरकारें इन कार्यों में लगी भी हुई हैं, मगर फिर भी भारत में करोड़ों परिवार आज भी ऐसे हैं, जिन्हें भूखे पेट सोना पड़ता है। बीमारी से इलाज के अभाव में मरना पड़ता है। इन सब समस्याओं को देखते हुए देश में गैर सरकारी संस्थाएं गरीब लोगों की मदद कर रही हैं।

उन्हें खाना, शिक्षा, रोजगार देने के साथ-साथ उनकों सभी प्रकार अधिकारों के प्रति जागरूक भी कर रही हैं। जिला फरीदाबाद की ग्रीन फिल्ड कॉलोनी स्थित प्रतिभा एजूकेशन बियोन्ड लिट्रेसी सामाजिक संस्था प्रति माह गरीबों को राशन और शिक्षा देकर उनके जीवन को सही दिशा देने का प्रयत्न कर रही है। संस्था यह खर्च ग्रीन फिल्ड में ही चलाए जाने वाले संगीत एवं कला महाविद्यालय रिदम से आने वाली कमाई के कुछ हिस्से से करती है।

गत् दिवस दयाल बाग के दो परिवारों को पूरे माह का राशन संस्था ने दान दिया। संस्था के अध्यक्ष एवं रिदम के चेयरमैन बृजेश शर्मा ने बताया दान देना भारतीय परम्परा है गरीबों की मदद करना सबसे बडा पुण्य है। रिदम की डायरेक्टर वंदना शर्मा ने कहा उन्हें शुरू से संगीत और नृत्य का शौक है मगर धन के अभाव में वह अपने स्कूल समय में सीख नहीं सकीं।

उनकी इसी सोच ने उन्हें संगीत और नृत्य महाविद्यालय खोलने के लिए पे्ररित किया। आज उनके डांस स्कूल में 180 बच्चे हैं जिन्में 25 बच्चे निशुल्क डांस, कत्थक, संगीत और गायन का प्रशिक्षण ले रहे हंै। उन्होने कहा संस्था और डांस स्कूल के माध्यम से वह प्रति माह ऐसे परिवारों की मदद करेगे और उन्हें राशन दान करेगे। इस अवसर पर म्यूजिक टीचर ओरम्य पांडा और समाजसेवी थोमस, राजेन्द्र कुशवाह और प्रशिक्षुओं के माता-पिताओं ने संस्था के कार्य की सराहना की। संस्था के अध्यक्ष बृजेश शर्मा और निदेशक वंदना शर्मा ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।