April 25, 2024

चार मैडल जीतकर लौटे रेसर प्रिंस शर्मा का जोरदार स्वागत

Faridabad/Alive News : गांव नीमका निवासी रेसर प्रिंस शर्मा का आज जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने रांची में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चार मैडल जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। इस मौके पर भाजपा नेता राजेश नागर ने कहा कि वह ऐसे होनहार युवक की मदद के लिए हर तरह से तैयार हैं। उन्होंने प्रिंस को जीवन में इसी तरह आगे बढऩे का आशीर्वाद भी दिया।

नीमका निवासी प्रिंस शर्मा ने रांची में आयोजित प्रतियोगिता में 400 मीटर दौड़ में गोल्ड, 400 मीटर गुणा 4 रिले दौड़ में सिल्वर, 800 मीटर दौड़ में ब्रोंज और 100 मीटर दौड़ में सिल्वर मैडल जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता के बाद घर वापिस लौटने पर प्रिंस शर्मा का स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया और कंधों पर उठा लिया।

इस मौके पर मौजूद भाजपा वरिष्ठ नेता एवं तिगांव विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार रहे राजेश नागर ने कहा कि प्रिंस की उपलब्धि के लिए वह बधाई देते हैं और उनके कारण अपने क्षेत्र का नाम भी राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि पा रहा है। जिसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। राजेश नागर ने कहा कि राज्य सरकार की खेल नीति भी खेलों और खिलाडिय़ों के अनुकूल है। उन्होंने प्रिंस शर्मा को आशीर्वाद देते हुए कहा कि वह हमेशा उसकी मदद के लिए तैयार रहेंगे।

इस मौके पर खडगी चैयरमेन, केसी सरपंच, अजीत सरपंच, बिरजपाल लोहिया, राजवीर सरपंच, राजवीर लोहिया, राजेंद्र नागर मेंबर, धर्मपाल ठेकेदार, जगवीर सरपंच, जयकरण, नेत्रपाल पंडितजी, पंडित रेतू, बिजेंद्र सरपंच, महीपाल नागर, हरिया सूबेदार आदि प्रमुख व्यक्ति मौजूद रहे।