April 19, 2024

प्रदेश के राज्यपाल के हाथों डीएवी कॉलेज के प्रिंसिपल सम्मानित

Faridabad/Alive News : हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर कप्तान सिंह सोलंकी के हाथों एनएच तीन स्थित डीएवी शताब्दी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ.सतीश आहूजा को एक फिर से सम्मान मिला है। यह सम्मान कैंपस में रक्तदान शिविर, यूथ रेडक्रास की गतिविधियां व अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला है। यह सम्मान चंडीगढ़ राजभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में मिला। जिले के सिर्फ दो लोग कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सतीश आहूजा एवं रेड क्रॉस के सचिव बी.बी कथूरिया को कांस्य पदक मिला है।

2017 में भी सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया था। लगातार दूसरी बार यह सम्मान प्राप्त हुआ है। इनके साथ कॉलेज के यूथ रेडक्रास सलाहकार प्रोफेसर दिनेशचंद्र कुमेड़ी को सम्मान से नवाजा गया। डीएवी शताब्दी कॉलेज द्वारा युथ रेड क्रॉस बैनर तले विभिन्न प्रकार की युवा उपयोगी गतिबिधियों समाज निर्माण जैसे निरंतर रक्तदान के शिविरों का आयोजन, युवा चरित्र निर्माण, युवा स्वास्थ सम्बन्धी असंख्य कारकर्म, समाज की कुरीतियों-कुप्रथाओं के प्रति समाज में जागरूकता एवं जन -जागरण हेतु समय-समय पर रैलियां, सेमिनार, गोष्ठिया का आयोजन एवं नेत्रदान के अभियान चलने हेतु आदि अधिक संख्या मे कार्यकर्मों के आयोजन हेतु पुरे हरियाणा राज्य में इस कॉलेज की एक छाप है।

इन्ही समाज एवं युवा उपयोगी कारकर्मों के संचालन हेतु हरियाणा के राज्यपाल महामहिम प्रोफेसर कप्तान सिंह सोलंकी द्वारा डीएवी कॉलेज के प्राचार्य डॉ.सतीश आहूजा एवं कॉलेज के युथ रेड क्रॉस सलाहकार प्रोफेसर दिनेश चंद्र कुमेरी को 20 जनवरी 2018 को राजभवन, चंडीगढ़ में सम्मानित किया गया। प्राचार्य डॉ.सतीश आहूजा को कास्य पदक एवं सम्मान पट्टीका द्वारा सम्मानित किया गया।

कॉलेज के युथ रेड क्रॉस इकाई के बहुत प्रशंसनियों कार्यों के कारण वर्ष 2017 में भी इस कॉलेज के प्रचार्य डॉ.सतीश आहूजा एवं युथ रेड क्रॉस कौंसिलर प्रोफेसर दिनेश चंद्र कुमेरी को सम्मान पट्टीका एवं कास्य पदक द्वारा राजभवन, चंडीगढ़ में सम्मानित किया गया 7 जिले के सिर्फ दो लोग कॉलेज के प्राचार्य डॉ सतीश आहूजा एवं रेड क्रॉस के सचिव बी.बी कथूरिया को कांस्य पदक मिला है।