April 25, 2024

प्रियंका ने बॉडी पार्ट फोटोशॉप्ड पर दिया सटीक जवाब

मुंबई : प्रियंका चोपड़ा पुरुषों की चर्चित मैगजीन मैक्सिम इंडिया के कवर पेज पर नजर आई अपनी फोटो पर उठे बवाल पर सटीक जवाब दिया है। प्रियंका ने अपनी फोटो पर मचे बवाल का जवाब अपनी एक लेटेस्ट फोटो के जरिए दिया है। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई है कि अब उनके अंडरआर्म्स पर चल रही बहस शांत हो जाएगी।

7

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा हाल ही में जब पुरुषों की चर्चित मैगजीन मैक्सिम इंडिया के कवर पेज पर नजर आईं, तो उन्हें दुनिया की सबसे हॉट महिला करार दिया गया। लेकिन इस बीच लोगों की नजरें उनकी बॉडी के ऐसे पार्ट पर टिक गई, जिसकी वजह से लोग मैगजीन की आलोचना करने लग गए। विवाद प्रियंका के अंडरआर्म्स से जुड़ा है। मैगजीन द्वारा प्रियंका की बॉडी के इस पार्ट को फोटोशॉप्ड किए जाने को लेकर लोग ट्विटर पर आलोचना कर रहे हैं। कइयों ने ट्वीट कर नाराजगी जताई है।

हालांकि ये साफ नहीं था कि मैगजीन ने प्रियंका के अंडरआर्म्स को फोटोशॉप्ड किया है या नहीं। वैसे हो सकता है जब मैगजीन ने प्रियंका को दुनिया की सबसे हॉट महिला करार दिया तो चाहते होंगे कि वो बिल्कुल परफेक्ट दिखें, उनका अंडरआर्म्स भी।

प्रियंका ने अब इस विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए अपनी एक फोटो पोस्ट की है। इस फोटो में वह अपने अंडरआर्म्स दिखाती हुई नजर आ रही हैं। इस फोटो में प्रियंका के अंडरआर्म्स वैसे ही दिखाई दे रहे हैं, जैसे मैक्सिम इंडिया मैगजीन के कवर पेज पर छपी उनकी फोटो में दिखाई दे रहे थे। इस फोटो के साथ प्रियंका ने कैप्शन लिखा- “Here is another “pit-stopping” picture to add to the debate.