April 24, 2024

प्रियंका जग्गा ने किया BIGG BOSS की फीमेल कंटेस्टेंट्स पर कमेंट्स

Mumbai :  ‘बिग बॉस-10’ इस बार कॉमन मैन की कन्ट्रोवर्सी को लेकर खूब सुर्खियों में है। जिसमें सबसे ज्यादा चर्चा स्वामी ओम और प्रियंका जग्गा के शेमलेस बिहेवियर की रही। घर से बाहर आने के बाद भी प्रियंका ने कंटेस्टेंट पर कमेंट करना बंद नहीं किए हैं। प्रियंका ने अपने ट्विटर पर कंटेस्टेंट लोपा, बानी, मोनासीला और नितिभा को लेकर भी कई घटिया बयान पोस्ट किए हैं।

8

ऐसे किए कमेंट…

प्रियंका ने लोपा के बिकनी फोटो लगाकर कमेंट करते हुए लिखा, “flopa nanga ho kar desh ka naam roshan karke aayi hai…#BB10″। इसी तरह प्रियंका ने मोना, नितिभा की भी बिकिनी फोटो शेयर की, और लिखा, “#BB10 mona lopa n nitibha show ke liye kuch bhi kar sakti hai #BB10″। प्रियंका ने इस कमेंटबाजी में बानी पर भी जोक्स पोस्ट किए हैं।

5

फिलाने पर ऐसा है प्रियंका का रिएक्शन…
प्रियंका ने ग्रैंड फिलाने को लेकर अजीब का जवाब दिया है। फिलाने में जाने को लेकर जब प्रियंका से एक लीडिंग वेबसाइट ने सवाल किया। तो उन्होंने कहा, “मैं तो इन सब चीजों में नहीं हूं। मेरे घर में बच्चे हैं, पति है, उनसे मुझे पूछना होगा। वैसे भी मुझे खुद को जाना नहीं है। मैं जा भी नहीं पाऊंगी, क्योंकि उस दिन मेरी मम्मी का बर्थडे है।”

7

इसलिए प्रियंका हुईं बाहर
प्रियंका को उनके कॉन्ट्रोवर्शियल बयान को लेकर ही बाहर किया गया था। सलमान ने उन्हें गुस्से में पब्लिकली घर से बाहर निकाला था। साथ ही ये भी कहा था कि वो अब कभी ‘बिग बॉस’ का हिस्सा नहीं बन सकेंगी और ना ही इस चैनल पर उन्हें किसी शो में इनवाइट किया जाएगा। ऐसे में प्रियंका को ग्रैंड फिनाले में इनवाइट करने का कोई चांस ही नहीं है। बता दें प्रियंका घर से बाहर आकर सलमान और बिग बॉस पर भी कई आरोप लगा चुकी हैं।