April 26, 2024

थैलासीमिया ग्रस्त बच्चों के लिए कार्यक्रम का आयोजन

Faridabad/Alive News : अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के अवसर पर थैलासीमिया ग्रस्त बच्चो की खुशी के लिए रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन नाहर सिंह महल बल्लबगढ़ में किया गया। नाहर सिंह महल के टूरिस्ट अफसर विपिन भारद्वाज ने बच्चो को नाहर सिंह महल में आने का निमन्त्रण दिया। थैलासीमिया ग्रस्त बच्चो व् उनके अभिवावको ने पूरा दिन मस्ती की, गानो की लय पर खूब डांस किया।

27-sep-photo-14

जब बच्चे मस्ती कर रहे थी तो उनके मां बाप के चहरो पर जो खुशी ज़लक रही थी, वो देखेने लायक थी। संस्था का हमेशा प्रयास रहा है बच्चो को स्वस्थ रखा जाये व् बच्चो को खुश भी रखा जाये। आज बच्चो के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता का प्रबन्ध भी किया गया था। जिसके लिए इंनरव्हील क्लब 2016-17 की डिस्ट्रिक्ट एडिटर अनीता जैन, इनरव्हील क्लब ऑफ़ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाउन की प्रधान पुनीत गुप्ता व् उनकी पूरी टीम का पूरा सहयोग रहा।

सभी बच्चो ने जो ड्राइंग की वो देखने लायक थी, प्रथम द्वितीय चुनना ही मुश्किल हो गया था, इस कारण सभी बच्चो को पुरस्कार दिए गए आज के इस विशेष कार्यक्रम में इनरव्हील क्लब ऑफ़ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाउन की पुनीत गुप्ता, सुनीता सिंह, मंजू बंसल, मीनाक्षी जैन इनरव्हील क्लब ऑफ़ फरीदाबाद सेंट्रल की अनीता ठक्कर, कमल कालिया, सुमन घई, ब्लड बैंक संत भगत सिंह जी महाराज के जे.डी.अरोरा समाज सेवक मौजू रहे।