April 24, 2024

विकास के लिए सदैव बना रहे जनता का सहयोग : सीमा त्रिखा

Faridabad/Alive News : सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र को लेकर विकास का सफर सभी के सहयोग के साथ तय करना है, यह विचार मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा ने 5 नम्बर एच ब्लॉक में लाखों रुपये के विकास कार्य की शुरुआत करते हुए कहे। मुख्य संसदीय सचिव ने कहा की मनोहर लाल प्रदेश के ओजस्वी मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने समूचे प्रदेश को विकास की नई मिसाल देने का संकल्प लिया है ओर इसी कड़ी में बडखल विधानसभा में चहुंमुखी विकास कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने कहा कि विकास के लिये जनता का सहयोग हमेशा बना रहना चाहिये।

जिसके लिये जनाकांशाओं के अनुरूप विकास कार्यो को अंतिम रूप प्रदान किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों द्वारा रखी जन समस्याओं को शीघ्र ही निराकरण करने का आश्वासन देते हुए कहा कि सभी समस्याओं का जल्द समाधान करवा दिया जायेगा।

इस अवसर पर सरदार जसवंत सिंह, बिशंभर भाटिया, अमित आहूजा, तानी भाटिया, मनोज अरोड़ा, रीटा नवजीवन गोसाईं, कमलेश भाटिया, राजेश, सुमित विज, बेदी सिंह, मन्नू सिंह, संजय महिन्दरू, मदन थापर, मदन लाल शास्त्री सहित अनेको गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।