April 25, 2024

पुलगांव हादसा : PM मोदी ने जताया दुख बोले, संकट की घड़ी में सरकार पीड़ितों के साथ

वर्धा : महाराष्ट्र के वर्धा जिले के पुलगांव में बने देश के सबसे बड़े हथियार डिपो में लगी भीषण आग पर काबू पा लिया गया है। बताया जा रहा है कि आग बीती रात करीब 1.30 बजे से 2 बजे के बीच लगी थी। भीषण आग में अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है। ताजा जानकारी के मुताबिक सेना के दो अधिकारी और डीएसी के 17 जवान घायल हैं। घायलों को वर्धा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

पुलगांव आयुध हादसे पर पीएम ने दुख जताया। ट्वीट कर उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार पूरी तरह से पीड़ित परिवारों के साथ है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस ने हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को पूरी मदद करने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य सरकार अपनी तरफ से हरसंभव सहायता मुहैया करा रही है। वर्धा के सांसद रामदास ताडस ने कहा कि घायलों को उचित इलाज मुहैया कराया जा रहा है। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर आज हथियार डिपो का निरीक्षण करेंगे। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पुलगांव हादसे पर दुख जताया।

2

– डिपो से अभी भी रुक-रुक कर धमाकों की आवाज आ रही है।
– वर्धा और आसपास के अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है।
– अधिकारियों के मुताबिक एम्युनिशन डिपो के एक शेड में आग लगी है। जहां से आग शुरू हुई थी उसे बुझा लिया गया है।
– अधिकारियों ने कुछ और जगहों पर आग भड़के और धमाकों की आशंका से इंकार नहीं किया है।
– आग के कारणों का पता लगाने के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम(एसआईटी) बना दी गई है।
– बता दें पुलगांव का सेंट्रल एम्युनिशन डिपो देश के सबसे बड़े गोलाबारूद और हथियार डिपो में से एक है।
– रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर आज पुलगांव डिपो का दौरा करेंगे।

3

लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया
करीब 1000 गांव वालों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले सकते है। नागपुर से पुलगांव पुहंचने में 1 घंटा लगता है।

भारत का सबसे बड़ा हथियार डिपो
सैन्य अधिकारी ने कहा, एक शेड में लगी मुख्य आग पर काबू पा लिया गया है। स्थिति को स्थिर करने की कोशिश की जा रही है। इस घटना के कारण और कहीं आग लगने या विस्फोट होने की संभावना से अभी इनकार नहीं किया जा सकता। पुलगांव में केंद्रीय आयुध डिपो भारत का सबसे बड़ा आयुध डिपो है। पुलगांव नागपुर से 110 किलोमीटर दूर है।