April 20, 2024

पंजाबी सभा के कार्यकर्ताओ ने गरीबो में बांटे कंबल

Faridabad/Alive News : आज बेटी बचाओ अभियान की राष्ट्रीय सदस्य व मशहूर माडल प्रियंका गुप्ता ने बेटी बचाओ अभियान के कार्यालय सैक्टर 7-10 मार्किट में कंबल बांटे। कंबल बांटते हुए प्रियंका की माता सुमन गुप्ता, अध्यक्ष वासदेव अरोड़ा, राष्ट्रीय संयोजक हरीश चन्द्र आज़ाद, सुरेश गुप्ता, अन्नु गुप्ता, माध्वी सक्सेना व रानी पाठक आदि ने गरीब महिलाओं को कंबल बांटे। सुमन गुप्ता व प्रियंका गुप्ता ने कहा कि ठंड की वजह से कई गरीब बिना कंबल के कांपते रहते हैं इसलिए उनकी तम्मना थी कि वह बेटी बचाओ अभियान से जुड़ी हुई हैं तो क्यों न अपनी संस्था के माध्यम से गरीब महिलाओं को कंबल बांटे जाए।

अध्यक्ष वासदेव अरोड़ा ने बताया कि गरीब लोगों की सहायता करना ही परम धर्म है। उन्होंने बताया कि हमको गर्व है कि इस तरह की समाजिक सोच के लोग हमारी संस्था से जुड़े हुए हैं। राष्ट्रीय संयोजक हरीश चन्द्र आज़ाद ने कहा कि हमारी संस्था महिलाओं और बेटियों के उत्थान के लिए काम करती है तो जब प्रिंयका गुप्ता ने कंबल बाँटने की इच्छा जाहिर की तो मैने कहा कि गरीब महिलाओं को हम कंबल बांट कर समाज को यह संदेश देगें कि हमारी संस्था महिलाओं और बेटियों की हर सम्भव सहायता करती है।

इस मौके पर सुमन गुप्ता, प्रिंयका गुप्ता, वासदेव अरोड़ा, हरीश चन्द्र आज़ाद, राकेश मदान, राकेश सिंगला, सुरेश गुप्ता, अन्नु गुप्ता, माध्वी सक्सेना व रानी पाठक आदि ने सेवा करी।