April 19, 2024

पूर्वांचल एकता परिषद का चुनाव सम्पन्न

Faridabad/Alive News : चुनाव अधिकारियों द्वारा पूर्वांचल एकता परिषद का चुनाव सम्पन्न कराया गया। चुनाव अधिकारी दिनेश राम, अंजार अहमद, भरत मिश्रा, सी.बी. मिश्रा और बब्बन विन्द थे।

प्रधान पद के लिए राजकुमार और राजू मैदान में थे। कुल 2500 मतदान हुआ जिसमें राजकुमार 2000 मत से विजयी हुए और वहीं महासचिव यशवंत मौर्य को निर्विरोध चुना गया।

मतदान के समय संतोष यादव, एस.पी. सिंह, अंजनी, विनोद, अरविन्द सिंह, दिवाकर, दिनानाथ, अजय सिंह, वीरेन्द्र सिंह, ओमप्रकाश मिश्रा, शिवाधार, उमेश, अशोक कुशवाहा, सुनीता देवी, संजय विन्द, रामचन्दर, धर्मराज पाण्डेय, अनिल शर्मा, रमेश राय आदि उपस्थित थे।