April 26, 2024

वेतन को लेकर PWD वर्करज ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Faridabad/Alive News : मंगलवार को हरियाणा गर्वमैन्ट, पीडब्लयूडी मैकेनिकल वर्करज यूनियन के सैंकडों कर्मचारियों ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष उपस्थित होकर जोरदार प्रर्दशन किया। प्रर्दशन के माध्यम से प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री के नाम मांगों का ज्ञापन अतिरिक्त उपायुक्त जितेन्द्र दहिया को सौंपा। प्रर्दशनकारियों का नेतृत्व प्रान्तीय प्रधान बिरेन्द्र सिंह डगवाल एवं जिला प्रधान स्वराज सिंह भाटी ने संयुक्त रूप से किया।

कर्मचारी बी.एण्ड आर. विद्युत उप मण्डल के कर्मचारियों का रोका गया वेतन बहाल करों, हटाये गये कर्मचारियों को डयूटी पर वापिस लो, के नारे लगा रहे थे। कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुये प्रान्तीय प्रधान डंगवाल ने बताया कि विद्युत उपमण्डल के कर्मचारी पिछले आठ महीनें से वेतन के लिये तरस रहे है। बजट ना होने का बहाना बनाकर इनकों परेशान किया जा रहा है।

अब इन्हें नौकरी से हटाने का सिलसिला आरम्भ करके प्रताडि़त करने की योजना है। डंगवाल ने चेतावनी दी कि किसी भी कर्मचारी को नौकरी से नहीं हटने देंगें। आगामी 25.11.2017 से एस0डी0ओ0, विद्युत उप मण्डल, सैक्टर 8, के कार्यालय पर अनिश्चितकालीन आन्दोलन आरम्भ कर दिया जायेगा।

आज के प्रर्दशन को जिला प्रधान स्वराज सिंह भाटी, वरिष्ठ उप प्रधान अत्तर सिंह, उप प्रधान कप्पी, वित्त सचिव पूर्ण दहिया, गांधी सहरावत, राजकुमार, नरोत्तम सिंह, संदीप, मुनीलाल, रामकुमार गुप्ता इत्यादि से भी सम्बोधित किया।