April 20, 2024

जल संरक्षण को लेकर PWD वर्कर्स यूनियन ने निकाली रैली

Faridabad/Alive News : जल ही जीवन है, जल के बिना जीवन असम्भव है, जल है तो कल है, पानी को व्यर्थ में बर्बाद न करें, पानी के नाजायज दोहन पर रोक लगाए। यह बात हरियाणा गवर्नमेंट पी0डब्लयू0डी मकेनिकल वर्कर्स यूनियन के राज्य प्रधान विरेन्द्र सिंह डंगवाल ने पेय जल की सुरक्षा संरक्षण संचालन तथा बेहतर प्रबंधन की मांग को लेकर कर्मचारियों ने जन जागरण अभियान रैली निकाली और रैली के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश देते हुई कही।

जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान सौराज सिंह भाटी ने की जबकि कार्यवाही का संचालन जिला सचिव रमेश पाल सिंह ने किया पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कर्मचारी जन स्वास्थ्य कार्यालय परिसर में इकठठे हुए । यहां से रैली निकाल कर सैक्टर-10 की मार्किट तक गई। इस दौरान यूनियन के प्रान्तीय प्रधान विरेन्द्र सिंह डंगवाल ने कहा कि जल के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है।

मानव शरीर में 70 प्रतिशत जल होता है। हमारी पृथ्वी पर उपलब्ध कुल जल में से 97 प्रतिशत जल नमकीन है, हमारे पीने के लिए एक प्रतिशत से भी कम जल उपलब्ध है। इसको भी हम प्रदुषित कर देतें हैं। आज की रैली को राज्य उपप्रधान दरयाव सिंह बी0 एंड आर0 के प्रधान टेक चंद उप प्रधान कप्पी योगेश शर्मा नेम चंद चौहान अतर सिंह गांधी पूरन दहिया भूप ंिसह मनीश कुमार राजकुमार रमेश वर्मा एवं अन्य ने भी सम्बोधित किया।