April 26, 2024

ईस्ट इंडिया कालोनी में आर.एम.सी. रोड का उद्घाटन

Faridabad/Alive News : भाजपा मुजेसर मण्डल अध्यक्ष प्रमोद गिल की अध्यक्षता में ईस्ट इंडिया कालोनी वार्ड नं. 4 में 1967000 रुपए की लागत से बनने वाली आर.एम.सी. रोड का विधायक पं. मूलचन्द शर्मा ने नारियल तोड़कर उद्घाटन किया। मंच संचालन संजीव कुशवाहा ने किया। उद्घाटन के समय मुख्य रूप से ईस्ट इंडिया कालोनी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह, किशन बारी, जितेन्द्र अग्रवाल, अशोक मंडल, महासचिव अनुराग गर्ग, दीपांशु अरोड़ा, उपाध्यक्ष संजीव कुशवाहा, रवि कश्यप, मीडिया प्रभारी मनीष शर्मा, पंकज पोद्दार, मुकेश गुप्ता, रवि सोनी, शशि अग्रवाल आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।