April 19, 2024

राजा नाहर सिंह पार्क में महिलाओं के लिए लगा तीज का मेला

Faridabad/Alive News :  मानव एकता परिषद द्वारा राजा नाहर सिंह पार्क में तीज उत्सव पर महिलाओं के लिए मेले का आयोजन किया गया। मेले में महिलाओं ने झूलों का आनन्द लिया, ढोल पर महिलाओं ने खूब जमकर नृत्य किया। वहीं महिलाओं के लिए स्टाल लगाए गए जिसमें चूड़ी, कंगन, साड़ी, गहने व सजावट के सामान प्रमुख थे।

मेले का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण सैनी, रा. उपाध्यक्ष हंसराज कपासिया, रा. महासचिव चौ. रामरतन, रा. कोषाध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता, रा. सचिव हरिओम सैनी, कार्यालय सचिव गिर्राज गोयल, प्रदेश प्रवक्ता संजीव कुशवाहा, फौरन सिंह, मनोहर शर्मा, सतबीर सिंह, राकेश राव, अमरजीत रंधावा, ऊषा गुप्ता, सुनीता, राधे-योगाचार्य, राजेन्द्र शर्मा, मूलचंद जैन आदि के द्वारा किया गया।