March 29, 2024

राजस्थान हेयर एंड ब्यूटी द्वारा महिलाओं को सुन्दर दिखने के लिए दिए सुझाव

सैकड़ो ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिलाओं ने हिस्सा लिया

फरीदाबाद, 8 मार्च : राजस्थान हेयर एंड ब्यूटी द्वारा आज महिला दिवस पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमे महिलाओं को सुन्दर दिखने के तरीके सिखाए गए। आयोजन में शहर की सैकड़ो ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिलाओं ने हिस्सा लिया। सेमिनार का आयोजन राजस्थान हेयर एंड ब्यूटी के संचालक व ब्यूटी एक्सपर्ट राजेश दाहिया थे। राजेश ने बताया कि महिलाओं को अपनी सुंदरता के साथ-साथ अपने शरीर पर भी ध्यान देना आवयश्क है।

1ec4e4bb-f9b7-449c-ad27-a839b81e1019
उन्होंने कहा कि आज की भाग दौड़ की जिंदगी में महिलाओं ने घरेलु कामकाज को लगभग त्याग दिया है जिससे उनके स्वस्थय में बेहद बदलाव दिखाई देने लगे है, जिस कारण से उनकी सुंदरता लगभग समाप्त सी होती जा रही है।
उन्होंने कहा कि महिलाएं चाहे तो कम रूपयों में भी अपनी सुंदरता को निखार सकती है। इस सेमिनार में हेयर कट ,ब्राइडल ब्यूटी तथा वेस्टन लुक के बारे में जानकारी भी दी गई। उन्होंने बताया की आज के आधुनिक युग में एपर ब्रश ,क्रोलोन ,लगेटिन ,लेखमे इत्यादि के उत्पादों का प्रयोग किया जाता है। महिलाओं की सुंदरता को बढ़ाने के लिए इस प्रकार के सेमिनार आगे भी आयोजित किये जाएंगे। राजेश ने बताया कि वह ब्यूटी कोर्स सिखाने के लिए समय समय पर कार्यशालाओ का भी आयोजन करते रहते है। सेमिनार में आई हुई महिलाओं से बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि एक दिन के सेमिनार में उन्हें बहुत कुछ सिखने का मौका मिला है और वह चाहती है कि आगे भी इस प्रकार के आयोजन होते रहने चाहिए।