March 28, 2024

जीव कल्याण संस्था द्वारा गरीबों को वितरित की गई रजाईया

Faridabad/Alive News : गरीबों और असहायों की सेवा से बड़ा कोई भी पुण्य का कार्य नहीं है। नारायण सेवा ही सबसे बड़ी मानवता की सेवा है। यह बात ओल्ड फरीदाबाद स्थित सैक्टर-19 में जीव कल्याण संस्थान के रजाई वितरण समारोह में पार्षद सुभाष आहूजा ने बतौर मुख्यातिथि के रूप मे कहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी जगदीश प्रसाद गुप्ता ने कहकी।

आहूजा ने कहा कि जीव कल्याण संस्थान की तरह अन्य सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं को भी मानव उत्थान हेतु ऐसे रचनात्मक कार्यों में अपनी सहभागिता प्रमुखता से निभानी चाहिए। संस्था के प्रधान रामअवतार गुप्ता ने बताया कि संस्था द्वारा इस वर्ष 400 से अधिक रजाइयां गरीब मजबूर लोगों के लिए वितरित की गई।

उन्होंने कहा कि संस्था हमेशा शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कार्यों के लिए तत्पर रहती है। इस अवसर पर संस्था के महासचिव प्रहलाद गर्ग, कोषाध्यक्ष महेश गुप्ता, लक्ष्मी चंद आर्य, डा गजराज सिंह, नकुल देव चौधरी, विद्यावती गिरधर, देवेंद्र गिरधर, गीता गुप्ता, दिनेश गर्ग, सतीश गुप्ता, पवन नारद, ओपी वधवा, जेपी बंसल, अशोक गर्ग तथा अशोक तनेजा सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित थे।