April 23, 2024

राजपाल दहिया भाजपा पाली मंडल अध्यक्ष नियुक्त

Faridabad/Alive News : जिला कार्यालय सेक्टर-9, फरीदाबाद जिला मुख्यालय पर गोपाल शर्मा (जिलाध्यक्ष भाजपा ) के द्वारा राजपाल दहिया को एन.आई.टी विधानसभा क्षेत्र के पाली मंडल अध्यक्ष भाजपा के पद पर नियुक्त किया तथा नियुक्ति पत्र दिया और वरिष्ठ भाजपा नेता यशवीर डागर (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा) व राजकुमार वोहरा(जिला उपाध्यक्ष) ने राजपाल दहिया को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

राजपाल दहिया ने जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा को आश्वाशन दिया कि मैं भाजपा में सच्ची निष्ठा से पार्टी की नीतिओं को घर-घर पहुंचाने तथा पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए काम करूँगा।

इस अवसर पर जिले के कई कार्यकत्र्ता मौजूद रहे जिसमें सचिन सरपंच (महामंत्री एस.सी मोर्चा), रविन्द्र फोजदार (जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा), मुन्नालाल(पाली मंडल महामंत्री), वीरेंद्र सरपंच, जगदीश कुमार, अमित कुमार, विनोद कुमार, सोनू, मनोज, मुकेश आदि उपस्तिथ रहे।