April 20, 2024

चाइना सामान के वहिष्कार के लिए निकाली रैली

palwal/Alive News : राष्ट्रीय स्वदेशी सुरक्षा अभियान के तहत  पलवल स्वदेशी जागरण मंच ने  पलवल शिव विहार स्थित  बी. के. सी. सै. स्कूल के सहयोग से स्कूली बच्चों ने शुक्रवार को शहर के मुख्य मार्गों पर पदयात्रा कर लोगों से “स्वदेशी अपनाओ और देश बचाओ” का संदेश दिया।

पदयात्रा का सयोजन और अध्यक्षता स्वदेशी जागरण मंच के नगर प्रभारी अशोक शर्मा तथा प्रधानाचार्य सतीश कौशिक ने की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि स्वदेशी जागरण मंच पलवल की जिला महिला प्रमुख अल्पना मित्तल तथा पार्षद पति परवीन ग्रोवर ने उपस्थित रहे।

पदयात्रा में लगभग 740 स्कूली छात्रों ने  शिव विहार, सरस्वती महिला कॉलेज, किठ्वाडी चौक , मीनारगेट, रसूलपुर रोड से प्रदर्शन करते हुए, जीवन में स्वदेशी अपनाने के जयघोष के साथ विद्यालय में आकर समापन किया |

इस अवसर पर स्कूल के उप प्रधानाचार्य संतोष सिंह, समन्वयक सुखदेव सिंह , मंजीत सिंह , भरत लाल , राजेंदर, मनोज , गौरव , गुनीश शर्मा वंशी लाल , बलदेव, महेश , गंगा राम शर्मा, नवीन, मोहन दत्त , रविशंकर, रवि शर्मा , प्रवीन सैनी यशवंत शर्मा , पन्ना लाल शर्मा , प्रियंका शर्मा, गीता शर्मा, प्रियंका, अनुपमा जिंदल, अनीता शर्मा, शशि शर्मा , कविता आदि अनेक अध्यापको ने पदयात्रा को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया।

अंत में प्राचार्य ने आये हुए अतिथियों , सभी अध्यापकों व छात्रों को इस रैली को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया |