April 26, 2024

गणतंत्र दिवस एक ऐतिहासिक पर्व : अंगद चौरसिया

Faridabad/Alive News : संजय कालोनी वार्ड न० -3 में स्थित पूजा कान्वेंट स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्यातिथि के रूप में भाजपा पुर्वाचंल मोर्चा व चौरसिया सभा हरियाणा अध्यक्ष अंगद चौरसिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यातिथि द्वारा ध्वजारोहण कर की गई | इस मौके पर स्कूल के बच्चों के द्वारा देश भक्ति के तर्ज पर एक रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किया गया | बच्चो ने देशभक्ति गानों पर नृत्य किया तथा भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के के बलिदानों को नाटक के जरिए भाव -विभोर प्रस्तुती पेश की |

इस अवसर पर अंगद चौरसिया ने कहा कि गणतंत्र दिवस के पावन अवसर तिरंगा फहराना मेरा परम सौभाग्य है | यह एक एतिहासिक पर्व है जिसे हमे दिल से मनाना चाहिए | उन्होंने कहा कि आज के दिन बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी के प्रयासों से 1950 में हमारा संविधान लागू हुआ और भारत एक सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न गणराज्य बना। हमारे अनूठे संविधान की बदौलत ही देश के सभी धर्मों, सम्प्रदायों व जातियों के लोगों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक दृष्टि से समान अधिकार प्राप्त हुए।

गणतंत्र का यह पर्व हमारे देशभक्तों के त्याग, तप और बलिदान से जुड़ा हुआ है। आजादी हासिल करने के लिए हमें एक लम्बा संघर्ष करना पड़ा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, पंडित जवाहर लाल नेहरू, सरदार वल्लभ भाई पटेल, डॉ. भीम राव अम्बेडकर, मौलाना अबुल कलाम आजाद, शहीदे-आजम सरदार भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव, चन्द्रशेखर आजाद और उधम सिंह जैसे अनेक महान स्वतंत्रता सेनानियों ने जेलों में अंग्रेजों की अमानवीय यातनाएं सही और अमूल्य बलिदान दिया।

इस मौके पर स्कूल के चेयरमेन राजाराम वर्मा, प्रिसिंपल अभिषेक वर्मा, राजाराम चौहान, सुजान यादव, जय सिंह सुबेदार, मिथलेश, अर्जुन वर्मा, अघा प्रसाद, अमित, जसवंत, रितेश, संतोष गुप्ता, सोनालाल आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे |