April 25, 2024

जैन विद्या मंदिर स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस

Faridabad/Alive News : जैन विद्या मंदिर हाई स्कूल,जैन कॉलोनी बल्लबगढ़ में गणतंत्र दिवस बहुत हर्षोल्लास से मनाया गया | संस्था के प्रधान महेश जैन और संस्था के समस्त सदस्यगणों द्वारा ध्वजारोहण किया गया | इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये | सरस्वती वंदना कार्यक्रम से सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया |

एक लघु नाटिका के माध्यम से अनिशा, कृष्णा, प्रज्ञा, राज, दिव्यांशी, कुनाल आदि ने संविधान के मौलिक अधिकारों का बखान किया | हमें किस प्रकार अधिकारों का उचित प्रयोग करना चाहिये | पेड़ो की रक्षा देश की रक्षा के लिए एक आर्मी नृत्य नन्हे-मुन्हे बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया, वंहा उपस्थित समस्त दर्शकगण शानदार प्रस्तुती को देखकर मुग्ध हो गये , सभी ने पर्यावरण स्वच्छ रखना, देश की रक्षा करने का प्रण लिया |

इस अवसर पर होनहार विद्यार्थियों को संस्था के प्रधान महेश जैन ने समस्त सदस्यगणों द्वारा नगद राशि और मेडल देकर प्रोत्साहित किया और यह भी कहा कि आगे भी इसी तरह सफलता को प्राप्त करते रहे, हर कदम पर हम सब आपके साथ है | संस्था के प्रधान महेश जैन सभी को गणतन्त्र दिवस की हार्दिक शुभ कामनायें दी और उन्होंने यह भी कहा कि हमें भेदभाव को मिटाकर देश की समस्याओं से निपटना है | एकता, भाईचारे का संदेश दिया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या रचना अद्लक्खा ने उपस्थित सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए, आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी | उन्होंने यह भी कहा कि सबका साथ, सबका सहयोग आवश्यक है | उपस्थित सदस्यों को गणतंत्र दिवस समारोह पर हार्दिक बधाई दी |