April 25, 2024

गणतंत्र दिवस भारतीय इतिहास का स्वर्णिम दिन : धर्मबीर भड़ाना

Faridabad/Alive News : बडख़ल विधानसभा क्षेत्र के सैक्टर-21 डी में आरडब्लयूए ने गणतंत्र दिवस के मौके पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के बडख़ल विधानसभा अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और झंडा फहराया। इस मौके पर तिरंगा झंडा फहराने के बाद राष्ट्रगान गाया गया।

इस मौके पर संस्था के सदस्य जयप्रकाश शर्मा, किशन कुमार नागपाल, जितेन्द्र सेठी, राकेश तिवारी, आत्माराम छावड़ा, एस पी सेठ, बी एन शर्मा, श्रीमती पुष्पा शर्मा, सुधीर गुप्ता, दिनेश चौहान, आर एन सिंह, ओ पी सलूजा व अन्य कार्यकारिणी सदस्य मौजूद थे। धर्मबीर भड़ाना ने कहा कि गणतंत्र दिवस को हमारा संविधान लागू हुआ था और भारत के इतिहास में इस दिन को स्वर्णिम दिन के रूप में याद किया जाता है। उन्होंने कहा कि देश के वीर जवानों ने आजादी की लड़ाई लड़ते हुए अपनें प्राणों का बलिदान दिया और उसके बाद हमें आजादी प्राप्त हुई। इसके तीन वर्ष बाद देश का संविधान 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ। तभी से 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।

इस दिन देश के सभी स्थानों पर तिरंगा फहराया जाता है। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है और इस दिन सभी जातियों के लोग भेदभाव को भूलकर समानता के अधिकार के तहत तिरंगे को फहराते हैं। भड़ाना ने कहा कि हमारे मजबूत संविधान की वजह से आज भारत देश जोकि विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, मजबूती के साथ खड़ा है।