April 20, 2024

विशाल सिंगला की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश

Kurukshetra/Alive News : युवा कांग्रेस के जिला महसचिव राजीव घराड़सी ने पुलिस द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी प्रधान विशाल सिंगला को हिरासत में लिए जाने की कड़े शब्दों में निंदा की है। मुख्यमंत्री के रोड शो के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाए जाने की घोषणा के बाद से पुलिस की यह कार्रवाई अलोकतांत्रिक है। कांग्रेस कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से प्रदेश के लोगों की जायज मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के रोड शो के दौरान उन्हें काले झंडे दिखाकर चुनाव में किए गए वायदों को याद दिलाना था।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने सरकार के इशारे पर विशाल सिंगला को हिरासत में लेने का काम किया है, जिसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गहरा रोष है। उन्होंने स्थानीय विधायक सुभाष सुधा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके इशारे पर ही विशाल सिंगला को पुलिस ने हिरासत में लिया है। कांग्रेस कार्यकर्ता विशाल सिंगला की गिरफ्तारी को लेकर बैठने वाले नहीं है। सभी कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर प्रशासन की इस अलोकतांत्रिक कार्रवाई का पुरजोर विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि लगता है कि भाजपा सरकार बौखला गई है।

जिसके चलते प्रशासन ने विशाल सिंगला को एक रणनीति के तहत गिरफ्तार किया है, ताकि कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन न कर सकें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता चट्टान की तरह मजबूत हैं और तब तक शांत नहीं बैठेंगे, जब तक विशाल सिंगला को रिहा नहीं किया जाता है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धरना प्रदर्शन व आंदोलन करना पड़ा तो वे इससे भी पीछे नहीं हटेंगे।

पंचायत समिति के पूर्व चेयरमैन कुलदीप सिंह ने विशाल सिंगला की गिरफ्तारी की भतश्रना करते हुए कहा कि उन्हें योजना के तहत गिरफ्तार किया गया है। कांग्रेस कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से भाजपा द्वारा घोषणा पत्र में किए गए वायदों को याद दिलाने के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात रखना चाहते थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करके घिनौना काम किया है।

यदि विशाल सिंगला को जल्द रिहा ना किया गया तो कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करेंगे, कांग्रेस सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष रेखा कश्यप, जिला प्रधान रेणु मदान, राकेश सैनी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सदस्य रीना बाल्मीकि, ईश्वर सिंह फतुहपुरिया, जिले सिंह, वीरेंद्र रोहिला, सुरेश घराड़सी, युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष श्रीकांत बंसल, जिला कष्ट निवारण समिति के पूर्व सदस्य अजय शर्मा केहर सिंह चंद्र भानपुर, राजेश सिंहपुरा, संदीप बाखली परमजीत कौर, अधिवक्ता सुरजीत पलवल डिंपल, अशोक कुमार,सतबीर रहल ने भी विशाल सिंगला की गिरफ्तारी की निंदा की है।