April 24, 2024

आर्थिक आधार पर हो आरक्षण की व्यवस्था: अनिल

Alive News/Faridabad, 15 March:- आरएसएस के सर कार्यवाह सुरेश भैयाजी जोशी के आरक्षण पर दिए गए ब्यान की सामाजिक संगठनों ने समीक्षा शुरू कर दी है। आर्थिक आधार पर आरक्षण की व्यवस्था हो। इसे लेकर ब्राह्मण समाज ने पदयात्रा निकलनी की घोषणा की है। 22 मार्च को समाज एकत्रित होकर जातिगत आरक्षण खत्म करने के लिए आंदोलन का शुभारंभ करेगा। हाल ही में आरक्षण के लिए हुए अराजक आंदोलन की वजह से सामाजिक समरसता को नुकसान पहुंचा है। विश्व ब्राह्मण संघ के जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा ने कहा कि आर्थिक आधार पर आरक्षण की व्यवस्था हो तो सभी का भला होगा। हर जाति व धर्म में बड़ी संख्या में लोग आर्थिक रूप से पिछड़े हुए हैं। ऐसे में सभी को समाज के मुख्य धारा में लाने की जरूरत है। इसके लिए जरूरी है कि सभी को न्याय मिले।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सामाजिक समरसता की डोर और अधिक मजबूत हो। इसकी पहल शुरू कर दी है। प्रदेश में हिंसक हुए आंदोलन से हुए नुकसान व शांतिपूर्ण राज्य की छवि पर भी चोट पहुंचा। लोगों में सामाजिक समरसता बनी रहे। इसे ध्यान में रखकर संघ सद्भावना बैठक का आयोजन करने जा रही है।

इसमें सभी जाति व पंथ संप्रदायों को आमंत्रित किया गया है। कैसे सामाजिक समरसता की डोर को मजबूत हो। समाज में भाईचारा रहे। इस पर सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि अपनी राह रखेंगे। कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया गया है। इसमें जिले के सभी जातियों व धार्मिक-सामाजिक संगठनों को बैठक में आमंत्रित किया गया है। इसका अायोजन सेक्टर-14 में किया जा रहा है।