April 19, 2024

S.D.पब्लिक स्कूल ने हर्षोल्लास से मनाया ‘क्रिसमस-डे’

Palwal/Alive News : एस.डी.पब्लिक स्कूल के प्रागंण में ‘क्रिसमस-डे’ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों ने उनके गानों पर नृत्य करके रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बच्चों ने ‘क्रिसमस-डे’ के विषय में भाषण और कविताएं प्रस्तुत की। स्कूल के चेयरमैन देवीराम ने बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों पर बच्चों को धन्यवाद देते हुए बताया कि यह त्यौहार विभिन्न धर्मो की एकता को दर्शाता है।

2

उन्होंने बच्चों को समझाया कि सभी धर्म समान है। सभी धर्मों का आदर करना चाहिए। वहीं स्कूल की प्रधनाचार्या ने बच्चों को बताया कि इस दिन ईसाई धर्म के महान पुरूष ईसा मसीह का जन्म हुआ था। ईसा ने लोगों को प्रेम और भाई चारे के साथ रहने का संदेश दिया।

उन्होंने समाज को इंसानियत की शिक्षा दी। इसके बाद बच्चों ने एक दूसरे को ‘क्रिसमस-डे’ की बधाई दी। सांता क्लाज का रूप धारण किए हुए बच्चे ने सभी को टॉफियॉ व उपहार बाटे। बच्चो ने ‘क्रिसमस ट्री’ भी सजाया।