April 20, 2024

छोटे भाई से मिलने पहुंचे सैफ के बड़े बेटे

Mumbai :  करीना कपूर की डिलिवरी के बाद से मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में सेलेब्स का तांता लग गया। खान और कपूर खानदान के अलावा कई सेलेब्स करीना और उनके बेटे तैमूर का हाल जानने पहुंचे। बुधवार को सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान पटौदी (पहली पत्नी अमृता सिंह से) हॉस्पिटल पहुंचे। जैसे ही मीडिया के कैमरों ने उन्हें क्लिक करना चाहा, वैसे ही इब्राहिम अपने हाथों से चेहरा छिपाते दिखाई दिए। इतना ही नहीं वे नीचे मुंडी कर पूरी तरह से झुक गए, ताकि कोई उनकी फोटो न ले सके।

ये सेलेब्स भी आए नजर…

– दो दिन के नाती से मिलने रणधीर कपूर हॉस्पिटल पहुंचे।
– तैमूर की दादी यानी शर्मिला टैगोर भी हॉस्पिटल के बाहर नजर आईं।
– सैफ अली खान के अलावा बुधवार को ऋषि कपूर, नीतू कपूर, करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा खान, फिल्ममेकर रमेश तौरानी भी अस्पताल पहुंचे।

21

2012 में हुई थी सैफ-करीना की शादी

– सैफ अली खान ने 16 अक्टूबर 2012 को 10 साल छोटी करीना कपूर से दूसरी शादी की थी। उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह थीं।
– 21 सितंबर, 1980 को मुंबई में जन्मीं करीना का अफेयर लंबे समय तक शाहिद कपूर के साथ चला, लेकिन शाहिद से ब्रेकअप के बाद सैफ से उनकी नजदीकियां बढ़ीं। बाद में दोनों ने शादी कर ली।
– सैफ-करीना की जोड़ी को सैफीना के नाम से भी जाना जाता है। दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत फिल्‍म ‘टशन’ (2008) की शूटिंग के दौरान हुई थी।
– दोनों ने मीडिया के सामने कभी भी अपने रिश्‍ते को कबूलने से परहेज नहीं किया।
– शादी के चार साल बाद 20 दिसंबर को इनके बेटे तैमूर अली खान पटौदी का जन्म हुआ।