April 17, 2024

सखी सर्वर बिरादरी ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन

फरीदाबाद : सखी सर्वर बिरादरी ने ओल्ड फरीदाबाद में बाबा फरीद पार्क के पास धर्मशाला सखी सर्वर में प्रथम होली मिलन समारोह का आयोजन किया, जिसमे 36 बिरादरियों के लोगो ने फूलों से होली मनाई। इस कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगो ने भाईचारे की एक नई मिसाल कायम की। कार्यक्रम का शुभ आरम्भ स्वामी विजय विष्णु दास जी ने दीप प्रज्वलित करके किया।

स्वामी विजय विष्णु दास ने कहा कि होली का त्यौहार भाईचारे का प्रमुख तयोहार है। इसमें सभी मिलजुलकर एक हो व समाज की उन्नति करे और समाज मे एकता की मिसाल कायम करे। मास्टर हुकुमचंद(प्रधान सखी सर्वर बिरादरी) ने समस्त बिरादरियों से आए लोगो का अभिनन्दन किया और कहा कि होली का कार्यक्रम समस्त समाज को एकता मानवता व भाईचारे का सन्देश देता है।

युवा नेता व समाज सेवी प्रवीण गांधी ने सभी बिरादरियों का अभिनन्दन करके फूलों की होली को सर्वश्रेष्ठ बताया तथा इस दिन राग, द्वेष, ईष्र्या त्याग कर सदभावना व एकता रूपी कर्म की और बल दिया, साथ साथ युवाओं को आगे आकर बुजुर्गो की सेवा करने व साथ रहने का सन्देश दिया व सभी को होली मिलन की बधाई दी।

कार्यक्र्म में प्रमुख रूप से रक्षा मंत्रालय भारत सरकार से रिटायर्ड सह निदेशक सुदर्शन वधवा, सखी सर्वर बिरादरी के प्रधान मास्टर हुकुमचंद, चेयरमैन ओम प्रकाश डावर, आर्यसमाज से पंडित सुरेश शास्त्री, लइया बिरदारी के प्रधान ताराचंद मिगलानी, डेरेवाल बिरदारी के प्रधान इंद्रभान आहूजा, रुझान बिरदारी के प्रधान यशपाल गांधी, ओल्ड फरीदाबाद मार्किट के प्रधान नीरज मिगलानी, डॉ एसोसिएशन से डॉ मन्नी आहूजा, किन्नर बिरदारी प्रधान शान्ति जी व उनके साथी, उप प्रधान कालू ढींगरा, प्रॉपर्टी डीलर एसोसिएशन से मदन लाल चांदना, विधायक विपुल गोयल, पूर्व विधायक आनंद कौशिक , पूर्व पार्षद प्रवेश मेहता, सुभाष आहूजा, पवन डावर, जयकिशन टुटेजा, हरिचंद नासा, दीवान गांधी, पृथ्वी गांधी, विजय गांधी, कुंवर भान वधवा, पवन खन्ना, टीटू मटकेवाला, सनी डावर, प्रशांन्त नासा, दीपक वधवा, संदीप गांधी, मनोज गांधी, संजय गांधी,सुनील गांधी व समस्त पंजाबी बिरादरियों से आये युवा, महिलाएं , बुजुर्गो ने भाग लिया व फूलों की होली खेली।