April 25, 2024

शहर के स्कूलों में छात्रों ने मनाया दीपावली का जश्र

Faridabad/Alive News : शहर के विभिन्न स्कूलों में दीपावली महोत्सव धूमधाम से मनाया गया और पर्यावरण को बचाने के लिए पटाखा विरोधी रैली भी पूरे शहर में निकाली गई। वहीं दूसरी तरफ भारत कालोनी स्थित सैनी सी.सै.पब्लिक स्कूल के प्रांगण में दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत में छात्रों ने दीपावली के विषय में भाषण दिए और कविताएं सुनाई। स्कूल के डायरेक्टर हरपाल सैनी ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए प्रदूषण रहित दीपावली मनाने का आहवाहन किया।

29-oct-photo-13

वहीं इस मौके पर स्कूल में मेहन्दी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसके बाद एक छात्र मंडली ने एक नाटक के माध्यम से दीपावली पर होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए पटाखे रहित, केवल दीप जलाकर दीपावली मनाने का संदेश दिया एवं दीपावली पर पटाखों से होने वाले प्रदूषण के द्वारा फैलने वाली बिमारियों एवं परेशानियों से अवगत कराया। वहीं छात्रों ने भगवान श्रीराम की चौपाई गाकर भक्ति भावना का समां बांध दिया। कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने श्रीराम की चौपाई गाकर सभी को झूमने पर विवश कर दिया। इस मौके पर चेयरमैन भीम सिंह सैनी, आर.पी.सिंह, टोनी पहलवान के साथ ही अध्यापिका स्नेहा सक्सेना, शर्मिला और एम. माधुरी मौजूद रहे।

29-oct-photo-10

वहीं तिगांव के रेडियंट स्कूल में दीपावली महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता और क्लास रूम डेकोरेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रंगोली के माध्यम से छात्राओं ने अपनी कला का प्रदर्शन बखुबी ढग़ से किया। इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन पवन अग्रवाल ने छात्रों के साथ ही पूरे स्टाफ को दीपावली की शुभकामनाएं दी और साथ ही प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इस दीपावली चाईनीज प्रोडेक्ट का बहिष्कार करके स्वदेशी चीजों का इस्तेमाल करते हुए देश की अर्थ व्यवस्था को मजबूत बनाए। उन्होंने कहा कि सभी इस दीपावली चाइनीज लडिय़ां न खरीदकर मिट्टी के दीये घर लाए और दीये जलाए ताकि कुम्हार का घर भी सम्पन्न हो सके। इस मौके पर पवन अग्रवाल ने रंगोली और क्लास रूम डेकोरेशन में विनर रहे छात्रों को पुरूस्कृत किया।

वहीं पल्ला स्थित न्यू जोन ए कैनेडी स्कूल में दीपावली समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर स्कूली छात्रों ने ग्रीन दीपावली मनाने की सलाह देते हुए स्वदेशी अपनाओं पर बल दिया। इस मौके पर स्कूली छात्रों ने पटाखा विरोधी जनचेतना रैली क्षेत्र में निकाली और लोगों को पटाखों के होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया। रैली में छात्रों ने हमारी धरती हम ही बचाएं, बिना पटाखे दिवाली मनाएं, पटाखों के बदले दीप जलाओ, धरती को प्रदूषण से बचाओ, पटाखे जलाकर मत करो मनमानी इससे होती है वातावरण को हानि, जैसे स्लोगनों और बैनर की मद्द से क्षेत्र के लोगों को जागरूक किया।

इस मौके पर स्कूल के प्रिंसीपल विद्याभूषण आर्या ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए स्वदेशी चीजों का प्रयोग करने को कहा। उन्होंने कहा कि दीपावली खुशियों का त्यौहार है फिर हम इसे प्रदूषण फैलाकर गंदा क्यों करे और लोगों को बिमारियां उपहार में क्यों दे इसीलिए स्वच्छ दीपावली मनाए और सभी को खुशियां बाटे।