April 19, 2024

सीमा त्रिखा ने किया लाखों रूपए के टयूबवैल निर्माण कार्य का शुभारंभ

Faridabad/Alive News : पुरानी मान्यताओं अनुसार निर्जला एकादशी का अपना अलग ही महत्व है। आज के दिन लोग बड़ी श्रद्धाभाव से जल सेवा कर पुनित फल के भागी बनते हैं। निर्जला एकादशी पर क्षेत्रवासियों को अपनी शुभकामना देने उपरान्त मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा ने उक्त विचार आज 2-जे ब्लॉकवासियों की पेयजलापूर्ति के लिए लाखों रूपए के टयूबवैल निर्माण कार्य की विधिवत शुरूआत कर समस्या का समाधान करते हुए कहे।

निर्जला एकादशी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि आज के दिन विभिन्न रूपों में आम जन की सेवा करने से जहां मनुष्य की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं वहीं परिवार में सुख समृद्धि की वृद्धि होती है। बरसाती मौसम के शुरू होने से पहले बरसाती नालों की साफ सफाई का कार्य किया जाना आवश्यक है ताकि बरसात के मौसम में जल भराव व जल निकासी की समस्या का आम जन को सामना न करना पड़े। उन्होंने एसी नगर के बीच से बह रहे गंदे नाले की सफाई व्यवस्था शुरू करने के उपरान्त उपस्थित अधिकारियों को यह दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि अकसर बरसात के मौसम में आम जन को उक्त समस्या का सामना करना पड़ता है जिसका मुख्य कारण समय रहते बरसाती नालों की सफाई न होना इस बात की गम्भीरता को ध्यान में रखते हुए सम्बन्धित विभागीय अधिकारी विशेष सतर्कता बरतें कि बरसाती मौसम में इस सम्बन्ध में आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर कृष्ण लाल गोसाईं, जयलाल गोसाईं, बिशम्बर भाटिया, अनन्द कांत भाटिया, पं0 सुरेन्द्र शर्मा, अमित आहुुजा, मनोज नासवा, दिनेश भाटिया, ओम प्रकाश ढींगड़ा, राजकुमार वोहरा, संजय मेंहदरू, सतीश फागना, बब्बू खत्री, हरेन्द्र भड़ाना, मोनू, जीत सिंह भाटिया, तिलकराज, रमन जेटली, ओम प्रकाश भाटिया, संजय अरोड़ा सहित अन्य कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।