April 25, 2024

सीमा त्रिखा ने आवंटियों को कब्जा प्रमाण पत्र वितरित किए

Faridabad/Alive News : नगर निगम क्षेत्र के अन्तर्गत पुरानी सब्जी मण्डी खोखा मार्किट एन.एच. एक के पात्र आवंटियों को मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा के कर कमलों द्वारा कब्जा प्रमाण पत्र वितरित किए गए। मुख्य संसदीय सचिव ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने अब तक के कार्यकाल में सदैव आम जन को उसका अधिकार दिलाने के लिए वचनबद्ध होकर कार्य किया है। जिससे वह जनता की हर संभव सेवा कर सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के कुशल मार्गदर्शन में जनहित के उद्देश्य को भविष्य में भी इसी प्रकार पूरा किया जाता रहेगा, ताकि आम जन को उसके अधिकार समय रहते मिल सकें।

सीमा त्रिखा ने कहा कि लम्बे समय से चली आ रही पुरानी सब्जी मण्डी खोखा मार्किट एन.एच. एक के आंवटियों की समस्या का बीत वर्ष समाधान करा दिया गया था। जिसके अन्तर्गत 236 पात्र आंवटियों को कब्जा प्रमाण पत्र उक्त स्थान पर दिए जाने का प्रावधान है। जिसमें आज आवंटित किए गए कब्जा प्रमाण पत्र सहित अब तक लगभग 50 आवंटियों को कब्जा प्रमाण पत्र दिए जा चुके हंै। उन्होंने बाकी शेष बचे आंवटियों से अपील की है कि वे अपने सभी जरूरी कागजात नगर निगम में समय रहते जमा करा दें ताकि उन्हें भी कब्जा प्रमाण पत्र समय रहते दिए जा सकें। इस अवसर पर निगम के अधिकारी एस.के.अग्रवाल व एस.एस. ढिल्लो के अलावा अमित आहूजा, संचित अरोड़ा, प्रतापी भाटिया, संदीप भाटिया सहित अनेकों लोग मौजूद थे।