April 25, 2024

11 सितम्बर, हांसी में होगा अति पिछड़े वर्ग का एकता सम्मेलन

Gurgaon/Alive News : सामाजिक न्याय मोर्चा के प्रदेश प्रचार मंत्री ओम प्रकाश प्रजापति(ढाणी मोठ) और मोर्चा के अन्य पदाधिकारियों ने हांसी के गांवों का दौरा किया और शहर में भी जनसम्पर्क साधा। उन्होंने अति पिछड़े वर्ग के सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं, नेताओं व आमजन से हांसी प्रजापति धर्मशाला में 11 सितम्बर को होने वाले अति पिछड़े वर्ग के एकता सम्मेलन में दल-बल के साथ पंहुचने की अपील की।

यह सम्मेलन मोर्चा के मिशन चलो गांव की ओर का एक हिस्सा है। मोर्चा अति पिछड़े वर्ग के अन्तिम छोर के हर व्यक्ति को एकजुट कर उनको राजनैतिक व सामाजिक हक दिलाना चाहता है। पिछड़ा वर्ग नेता नवीन ठाकुर ने कहा कि आज तक सभी पार्टियों व नेताओं ने अति पिछड़े वर्ग को केवल वोट के रूप में इस्तेमाल किया है।

आज यह समाज छोटी-छोटी जातियों को मिलाकर एक जमात बन गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश सोनी ने भी जनसम्पर्क कर सभी से इस सम्मेलन में पंहुचने की अपील की है। इस सम्मेलन में रामकिशन सैन, राष्ट्रीय अध्यक्ष सामाजिक न्याय मोर्चा मुख्यातिथि होंगे तथा राजकुमार छीपा, पूर्व जज राजस्थान (मार्गदर्शक अध्यक्ष एंव संरक्षक मण्डल) मुख्य वक्ता के रूप मे शिरकत करेंगे तथा एडवोकेट रामचन्द्र प्रजापति, नेता पिछड़ा वर्ग इस सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे।

इनके अलावा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केदार सचान उत्तर प्रदेश, दरियाव सिंह कश्यप, रामदिया प्रजापति, सतबीर प्रजापति प्रदेश अध्यक्ष, राजेश जांगड़ा प्रदेश अध्यक्ष लीगल सैल, मुकेश सोनी प्रदेश उपाध्यक्ष, सुखबीर प्रजापति संगठन सलाहकार, राष्ट्रीय प्रधान वेद प्रकाश सैन हांसी, मनोहर राठौड़ राष्ट्रीय अध्यक्ष लखेरा समाज, तेलुराम जांगड़ा, कैप्टन महाबीर सैन हिसार, सरपंच विजयपाल रोहिल्ला मुण्डहाल, कृष्ण लाल पांचाल नेता पिछड़ा वर्ग, नन्दकिशोर बघेल, रमेश स्वामी, प्रताप सिंह धोबी आदि सम्बोधित करेंगे।