March 29, 2024

डीएवी में कॉलेज सात दिवसीय NSS शिविर संपन्न

Alive News/ Faridabad, 14 March:– डीएवी.शताब्दी कॉलेज, फरीदाबाद में चल रहे सात दिवसीय एन.एस.एस. के स्पेशल शिविर सफलतापूर्वक संपन हो गये। अंतिम दिन की शुरुआत मे रोज की तरह ही छात्र-छात्राओं द्वारा कॅालेज के बाहर ट्रैफिक व पार्किग की व्यवस्था सम्भाली गई। एन.एस.एस. के छात्र-छात्राओं के इस प्रयास के परिणामस्वरुप अब कॅालेज के बाहर ट्रैफिक की व्यवस्था सुचारु रुप से चलने लगी है।

3da80fc3-8c9d-4eed-b57c-b3d7d8ed412f
दैनिक राहगीरों को भी ऑटो वालो कि वजह से होने वाली समस्या से छुटकारा मिल गया है। इसलिए उन्होंने कालेज के इस प्रयास की भरपूर सराहना भी की। इसके बाद पिछले सात दिनों के नियम की तरह डा.सुनीति आहूजा ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि संवेदना से साधन पैदा होते है, साधन से संवेदना नहीं। उन्होंने कहा कि पिछले सात दिनों में छात्र-छात्राओं को वृद्वाश्रम, गौशाला, कन्या सदन, मानसिक व शारीरिक रुप से विकलांग बच्चों के स्कूल व नेत्रहीन छात्रों की संस्था आदि जगहों पर ले जाकर एन.एस.एस. प्रभारियों ने उन्हें जीवन का असली दर्पण दिखाने का प्रयास किया है। उनको जीवन भर समाज सेवा की राह पर चलने की प्रेरणा देने के उद्देश्य से ही इन शिविर का आयोजन किया गया था। उन्होंने विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को सच्चे मन से सेवा करने के लिए प्रेरित किया। सेवा वही है जो हमारे एक हाथ का किया दान दूसरे हाथ को भी पता नही चलें। उन्होंने अच्छे कर्म, फजऱ् जि़म्मेदारी निभाने को प्रेरित किया।

भरत भूषण ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक किया। इसके बाद एन.एस.एस. के छात्र-छात्राऐं राहुल कॉलोनी के सरकारी स्कूल गए। इस स्कूल को डी.ए.वी. के एन.एस.एस. के छात्र-छात्राओं ने एडोपट किया हुआ है। वहॉ छात्र-छात्राओं ने स्कूल के बच्चो को स्टेशनरी की वस्तुऐं जैसे कॉपी, पेसिंल, रंग आदि भेंट किए। आज प्राथमिक चिकित्सा का भी अंतिम सेष्न हुआ जिसमें छात्र-छात्राओं ने इस सेशन से मिली जानकारियों को अपने दैनिक जीवन मे अपनाने का प्रण लिया। शाम के सत्र में शिविरों का समापन का कार्यक्रम आयोजित हुए।
मुख्य अतिथि देवेन्द्र शर्मा ( डी.पी.आर.ओ., फरीदाबाद ) व प्राचार्य डा. सतीश आहूजा ने दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। प्राचार्य डा.सतीश आहूजा ने छात्र-छात्राओं को जोश के साथ राष्ट्र सेवा के लिए नैतिक व सामाजिक मूल्यों को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि समाज सेवा पर से ही शुरू होती है, किंतु हमारे समाज में नैतिक मूल्यों के प्रति उदासीनता बढ़ रही है। युवाओं का अपने अन्दर छुपी संभावनाओं का पहचनान कर आगे बढ़ना चाहिए।
मुख्य अतिथि देवेन्द्र शर्मा (डी.पी.आर.ओ., फरीदाबाद) ने कहा कि कॉलेज में आयोजित इन एन.एस.एस. के शिविर आयोजित की गई गतिविधियों से वे काफी प्रभावित हैं। उन्होंने प्राचार्य डा.सतीश आहूजा के विचारों से अपनी सहमति जताते हुए कहा कि विद्यार्थी राष्ट्र के निर्माण में बड़ा योगदान दे सकते हैं। इसलिए वे कर्म के सिद्वान्त पर चलें। उन्होंने डा. सुनीता आहूजा को इन शिविर को आयोजित करने के लिए बधाई दी।

a1a97923-3252-454d-8f08-d2a08762295c
कोमल को बेस्ट स्वयंसेविका व राहुल को बेस्ट स्वयंसेवक का पुरस्कार दिया गया। दिव्या और मनीता को रनअर-अप स्वयंसेविका का पुरस्कार और नवीन और मनीष को रनअर-अप स्वयंसेवकां का पुरस्कार दिया गया। सभी छात्र-छात्राओं को षिविर के सर्टिफिकेट भी प्रदान किए गए।
छात्राओं ने कहा एक मॉ तो जन्म देती है और एक जीना सीखाती है। तो हम एन.एस.एस. शिविर में डा. सुनीता आहूजा मैडम ने जीवन सही मायने मे जीना सिखाया है। उन्होंने ममता पूर्ण तरीके से यह बताया कि जियो तो और के लिए जियो। छात्राओं ने डा.सुनीति आहूजा एन.एस.एस. प्रभारी को बहुत-२ धन्यवाद करते हुए कहा कि इस कैम्प ने उनका जीवन मे प्रति नजरिया ही बदल दिया है। वे जीवन भर मैडम डा. सुनीता आहूजा जी सीखाई हुई बातो को नही भूलेगी और अधिक से अधिक संख्या में लड़कियों को एन.एस.एस. के बारे में बताऐगी।