March 28, 2024

मैनहट्टन मॉल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 9 लड़कियां गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : नेशनल हाईवे स्थित मैनहट्टन मॉल में बीती रात को पुलिस टीम ने डीजीपी आस्था मोदी के नेतृत्व में सीआईए बडख़ल बिमल कुमार और महिला पुलिस इन्दुबाला को मुखबिर की सूचना के आधार पर मॉल में चल रहे मसाज पार्लर पर छापा मारा गया। वहां पर 9 लड़कियां और 5 पुरुष आपत्तिजनक अवस्था में पाए गए। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है।

हालांकि मसाज पार्लर के संचालक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए। पुलिस उनकी सरगर्मी से तलाश कर रही है। आपको बता दें कि फरीदाबाद के कई मॉल्स में मसाज पार्लर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है। पुलिस इससे पहले भी कई मसाज पार्लर में सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ चुकी है। इसके बावजूद मसाज पार्लर संचालकों के हौंसले इतने बुलंद है कि वह अभी भी जिस्मफरोशी का धंधा कर रहे हैं।

इन मसाज पार्लरों के संचालक वाट्सअप ग्रुप की मदद से ग्राहकों को मसाज के लिए मसाज पार्लर में बुलाते हैं। यहां पहुंचने वाले लडक़ों और पुरुषों को फिर लड़कियां दिखाई जाती हैं। कि उन्हें किस लडक़ी से मसाज करवाना है। हर लडक़ी के अलग रेट होते हैं। ग्राहक जिस लडक़ी को पसंद करता है। उसे एक कमरे में ले जाता है। जहां कहने को तो उसकी मसाज होती है। लेकिन थोड़ी ही देर में वहां दूसरा खेल शुरू हो जाता है।

जिस्मफरोशी के लिए मॉल्स सुरक्षित समझे जाते हैं
युवकों को यह मसाज पार्लर सुरक्षित भी लगते हैं। क्योंकि मॉल्स में चल रहे इन मसाज पार्लर में जाने पर कोई शक भी नहीं करता है। इसीलिए मसाज पार्लर संचालकों का धंधा फल-फूल रहा है। इस मॉल में कई महीनों से पार्लर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। जहां एजेंटों के जरिये नई लड़किया रखीं जाती थीं। जिससे नियमित ग्राहकों को वेरायटी मिलती रहे।

ये लड़कियां पकड़ी गईं
गिरफ्तार युवतियों में मथुरा की मूल निवासी और हाल फतेहपुर चंदीला निवासी खुशबू पुत्री भगवान सिंह, उसकी बहन रूबी, गया की मूल निवासी एवं हाल निवासी फतेहपुर चंदीला नीशू पुत्री उमेश प्रसाद, नागपुर महाराष्ट्र की मूल और हाल निवासी संजय कालोनी नूरी अंजुम खान पुत्री राशिद खान, सेक्टर-31 निवासी प्राची पुत्री राधा कृष्णा, मीठापुर जैतपुर निवासी रोशनी पुत्री सोनू, प्रह्लादपुर दिल्ली निवासी सलीमा पुत्री आफताब, फतेपुर चंदीला निवासी अंजली पुत्री अजय, मौजपुर इलाहाबाद निवासी मुस्कान पुत्री नजर हुसैन हैं।

ये लडक़े पकड़े गए
गिरफ्तार युवकों में राजीव पुत्र सुरेंद्र निवासी संजय कालोनी, विशाल पुत्र पोप सिंह निवासी भरतपुर, गजेंद्र पुत्र थानसिंह निवासी प्याला बल्लभगढ़, बाबे पुत्र निरंजन निवासी शाहपुर बल्लभगढ़, प्रदीप पुत्र रंगलाल निवासी राजीव कालोनी बल्लभगढ़ हैं।

– क्या कहती हैं डीसीपी
सूचना के आधार पर मैनहट्टन मॉल पर चल रहे मसाज पार्लर पर छापा मारा गया। जिसमें 9 लड़कियां और 5 लडक़े पकड़े गए। जिसमें महिला और पुरूष मैनेजर को भी हिरासत में ले लिया गया है। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पार्लर के मालिको की तलाश जारी है।
-आस्था मोदी, डीसीपी एनआईटी।