March 29, 2024

विशाल यज्ञ तथा भंडारे के साथ श्री शिव महापुराण कथा सम्पन्न

Faridabad/Alive News : श्री देव गुरु बृहस्पति सेवक ट्रस्ट के तत्वाधान में गत शुक्रवार 12 जनवरी से शुरू हुई श्री शिव महापुराण कथा आज विशाल यज्ञ तथा भंडारे के आयोजन के साथ सम्पन्न हो गई। इससे पूर्व कथा अंतिम दिन कथा सुनने पहुंची बडखल क्षेत्र की विधायक सीमा त्रिखा ने कहा कि इस तरह से शिव पुराण कथा का आयोजन यहां पर पहली बार हो रहा है तथा उनका यह मानना है कि शिव महापुराण का पाठ करना व सुनना दोनों ही कल्याण कारी है और इस काल्यणकारी काम को कर श्री देव गुुरु बृहस्पति सेवक टस्ट्र ने सोने पर सुहागे का काम किया है। इस मौके पर तिगांव क्षेत्र के विधायक ललित नागर ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज व आत्मा शुद्धि दोनों के लिए जरुरीं हैं उपर से जब यह पाठ स्वयं कृष्णा स्वामी जी महाराज कर रहे हों तो फिर तो कथा अपने आप में सार्थक हो जाती है।

कथा के अंतिम दिन निगम के उपमहापौर मनमोहन गर्ग, जिले के वरिष्ठ औषधी नियंत्रक अधिकारी करण सिंह गोदारा, निगम के अधिक्षक अभियंता रमेश बंसल, निगम के वरिष्ठवास्तुकार वी एस ढिल्लो, निगम के सहायक अभियंता पदम सिंह, निगम पार्षद मनोज नासवा, हरियाणा लोकसेवा आयोग के पूर्व सदस्य कंवर हरेन्द्र सिंह, उद्योगपति जे पी गुप्ता, देवेन्द्र गुप्ता, आर एस गांधी, जिला भाजपा के महामंत्री सोहन पाल छौकर, वार्ड नम्बर 37 से चुनाव लडे नीरज गोयल, सीए संतोष गुप्ता, समाज सेवी महेशजैन, नानक चंद बंसल सरपंच, युवा कांगे्रसी नेता उमेश कौशिक सहित हजारों की संख्या में भक्तजन उपस्थित थे।

उपस्थित भक्तों को सम्बोधित करते हुए निगम के उपमहापौर मनमोहन गर्ग ने जहां इस तरह के आयोजनों को समाज के लिए जरुरी बताया वहीं उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से इस कथा में पॉलीथीन के प्रयोग को वैन तथा सफाई अभियान के साथ जोड कर चला गया है वह अपने आप में सराहनीय है तथा इसके लिए वह संस्था का आभार व्यक्त करते हैं।

इस मौके पर व्यास जी श्री कृष्णा स्वामी जी महाराज ने कहा कि आज इस कथा के समापन के साथ केवल इसका एक बार पाठ सम्पन्न हुआ है, यह कथा आदि अनादि है जिसको सुनना पढना हर तरह से मोक्षदायक है। उन्होंने कहा कि इस कथा में हिस्सा लेने वाले प्रत्येक व्यक्ति चाहे फिर वह एक ही मिनट के लिए इस कथा से क्यों न जुडा हो, उसको इसका फल भी अवश्य मिलेगा। इस मौके पर संस्था का सहयोग करने वाले शहर के गणमान्य लोगों व संस्था के पदाधिकारियो को भी सम्मानित किया गया।