April 26, 2024

एनआईटी में सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा आयोजित

Faridabad/Alive News : सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन एनआईटी जे ब्लॉक वासियों द्वारा ब्लॉक के पार्क में आयोजित की जा रही है। श्रीमद् भागवत कथा भक्ति ज्ञान योग महोत्सव के मुख्य यजमान जितेंद्र जोगी भाटिया और उनकी धर्मपत्नी किरण भाटिया हैं। जिन्होंने समस्त जे ब्लॉक निवासियों के साथ मिलकर इस कथा योग महोत्सव का आयोजन किया।

श्रीमद भागवत कथा का शुभारम्भ कलश यात्रा निकालकर की गई। ब्लॉक की महिलाओं ने रविवार को कलश यात्रा निकाल कर भागवत का शुभारम्भ किया। शाम 3 :00 बजे से शाम 6:00 बजे तक आचार्य श्री संतोष जी महाराज द्वारा कथा का कथा का श्रवण किया गया। कार्यक्रम मैं पूर्णाहुति एवं प्रसाद 3 सितंबर को सुबह होगा संतोष जी महाराज ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा को सुनने से मनुष्य को जीवन रूपी नाव को आगे बढ़ानेे में मदद मिलती है।

पहले दिन की कथा में आचार्य संतोष जी महाराज ने कहां की आज के समय में मनुष्य के लिए गुरुओं की पहचान करना बहुत मुश्किल काम है आजकल शहरों में गुरुओं की पहचान करना मुश्किल कार्य है किसी भी गुरु के बारे में पहचान करना और उसके त्याग और ज्ञान को समझना मुश्किल है।