March 28, 2024

व्हीलचेअर पर बैठी ये खूबसूरत लड़की सिखाती है, डांस

अगर कुछ करने का हौसला हो तो परिस्थितियां कितनी भी कठिन हो इंसान अपनी मंजिल पा ही लेता है। ऐसा ही किया चेल्सी हिल ने। चेल्सी व्हीलचेयर पर होने के बाद भी डांस टीम चलाती हैं जो पूरी दुनिया में परफार्म करती है। यह खास तरह की दुनिया में सबसे बड़ी डांस टीम है। इस टीम उनके साथ दूसरी लड़कियां है जो व्हीलचेअर पर हैं। इसके साथ ही वह यूट्यूब पर भी डांस सिखाती हैं, रियलिटी शो का हिस्सा रही हैं।

कैसे पहुंची व्हीलचेअर पर…

चेल्सी 17 साल की उम्र में भयानक एक्सीडेंट का शिकार हो गईं थीं। उसकी कार पेड़ से टकरा गई थी क्योंकि ड्राइवर ने शराब पी हुई थी। जिसमें चेल्सी के दोनों पैर डैमेज हो गए। डॉक्टर ने कहा कि उनकी अपर बॉडी तो पूरी तरह ठीक है लेकिन लोअर बॉडी डैमेज हो चुकी है। अब वे कभी चल नहीं पाएंगी। चेल्सी जब 3 साल की थी तभी वह डांसर बनाना चाहती थी।

हाईस्कूल पास करने के साथ ही उसने एक डांस ग्रुप बना लिया था। लेकिन एक्सीडेंट ने पूरी तरह तोड़ कर रख दिया था। यहां हार न मानते हुए चेल्सी ने स्कूलों में जाकर ड्रिंक करके कार चलाने वाले लोगों के प्रति जागरूकता अभियान चलाया। साथ ही डांस टीम बनाकर अपने बचपन के सपने को पूरा किया।